{"_id":"60bbba009546ab4bab5cb02e","slug":"more-than-two-crore-vaccinations-done-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोरोना टीकाकरण अभियान का असर, अब तक दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोरोना टीकाकरण अभियान का असर, अब तक दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगवाई वैक्सीन
Sat, 05 Jun 2021 11:23 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:23 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में कोरोना का टीका लगवाने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यूपी में अब तक दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण अब तक दो करोड़ डोज से अधिक हो गया है। इनमें से 16242637 पहली डोज और 3595560 दूसरी डोज के लाभार्थी हैं। प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए अगले सप्ताह के लिए लक्ष्य बढ़ाया गया है। शनिवार को प्रदेश में 401582 से अधिक डोज लाभार्थियों को दिया गया।
वहीं, प्रदेश में शनिवार को 1092 नए कोरोना पॉजिटिव मिले वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार कमी भी आ रही है। इतना ही नहीं, शनिवार को एक्टिव मरीजों की संख्या घटते हुए 19438 हो गई है। 30 अप्रैल की उच्चतम संख्या 3.10 लाख के बाद अब तक 93.75 प्रतिशत एक्टिव मरीजों की कमी आई है। कुल 4346 मरीज संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हो गए हैं। उधर 120 मरीजों ने संक्रमण के चलते जान गंवा दी।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 1656763 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इस तरह रिकवरी रेट अब 97.6 प्रतिशत हो गया है। वर्तमान में प्रदेश में 19438 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 11178 होम आइसोलेशन में हैं। इस समय प्रदेश का दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.4 प्रतिशत है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 309017 नमूनों की जांच की गई। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में 4 जून से सीरो सर्वे शुरू हो गया है। कुल 40 जिलों में सीरो सर्वे के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को 36 जिलों में सैंपल लेने का काम शुरू हो गया था। शनिवार को छह अन्य जिलों में भी सैंपल लिए गए। बचे हुए 35 जिलों में 9 जून से सैंपल लेने का कार्य शुरू होगा। कुल 61500 से अधिक लोगों के नमूने इस दौरान लिए जाएंगे।

आठ जिलों में एक्टिव मरीज
मेरठ 1248
सहारनपुर 1171
लखनऊ 1121
गोरखपुर 783
वाराणसी 655
गाजियाबाद 631
गौतमबुद्ध नगर 610
मुजफ्फर नगर 604
मेरठ 1248
सहारनपुर 1171
लखनऊ 1121
गोरखपुर 783
वाराणसी 655
गाजियाबाद 631
गौतमबुद्ध नगर 610
मुजफ्फर नगर 604