{"_id":"67783355936586ad1309d83c","slug":"more-than-half-a-dozen-vehicles-collided-on-delhi-mumbai-vadodara-expressway-noida-news-c-25-1-as11003-100256-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर आधा दर्जन से अधिक वाहन भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर आधा दर्जन से अधिक वाहन भिड़े
विज्ञापन
सुबह 7:30 बजे के आसपास घटी घटना, दिल्ली से अलवर की तरफ जा रहे थे वाहन
फिरोजपुर झिरका। दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे और रफ्तार के कारण शुक्रवार सुबह कई वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 7:30 बजे दृश्यता कम होने के कारण एक वाहन के ब्रेक मारने पर पीछे से आ रहे आधा दर्जन से अधिक वाहन एक दूसरे से टकरा गए। यह सभी वाहन दिल्ली की ओर से आ रहे थे और अलवर की ओर जा रहे थे। हादसे में सभी वाहन क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, दुर्घटना में काफी लोग घायल हो गए।
घायलों को राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की मदद से मांडीखेड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर रूप से घायल संजय कुमार पुत्र रामू को डॉक्टरों ने बाहर के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना में पिकअप, ट्रक, बंद बॉडी कंटेनर, इनोवा इत्यादि गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गई थी। लोगों ने अन्य वाहनों को चेतावनी देते हुए आगे की ओर रवाना किया। इससे अन्य हादसे होने से भी बच गए। वहीं, मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड सहित सभी ने मोर्चा संभाला और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मुख्य मार्ग को वापस सुचारू रूप से चालू कर दिया गया। संवाद