फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 44 thousand people were examined

Noida News: 44 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

Tue, 23 Sep 2025 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
More than 44 thousand people were examined
-आज डाढ़ा के सामुदायिक केंद्र में चलेगा स्वस्थ नारी अभियान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत अब तक 44 हजार से ज्यादा लोगों की जांच की गई। इसमें सबसे ज्यादा हाइपरटेंशन व शुगर के मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। आज कैंप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डाढ़ा कासना में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।

इस अभियान के तहत प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन नियमित कैंप और सप्ताह में एक दिन विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान चाइल्ड स्पेशलिस्ट, दंत रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन और नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच की जाती है। एसीएमओ डॉ शुभ्रा मित्तल ने बताया कि अभियान के तहत 22 सितंबर तक कुल 44,598 लोगों ने लाभ उठाया है, जिनमें 20,750 पुरुष और 23,848 महिलाएं शामिल हैं। हाइपरटेंशन के 6,574 पुरुष और 7,982 महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई है। शुगर की जांच में 5,212 पुरुष और 7,434 महिलाओं का परीक्षण किया गया। ओरल कैंसर की जांच में 1,663 लोगों और 3,250 महिलाओं में ओरल, ब्रेस्ट व सर्वायकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही 9,704 बच्चों का टीकाकरण भी किया गया है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आभा आईडी के तहत 8,978 लाभार्थियों को पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed