फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mohalla buses launched on two new routes

Noida News: दो नए रूटों पर मोहल्ला बसों का शुभारंभ

Wed, 28 Aug 2024 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Mohalla buses launched on two new routes
दोनों रूटों पर डीयू के सात कॉलेज, प्रमुख मॉल और मेट्रो स्टेशन हैं शामिल
विज्ञापन

---
07 दिनों तक होगा ट्रायल

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बुधवार को दो नए रूटों पर मोहल्ला बसों का ट्रायल रन शुरू कर दिया। दोनों रूट पर डीयू के सात कॉलेज, प्रमुख मॉल और मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। यह बसें सात दिनों के लिए ट्रायल पर चलाई जाएंगी। इसमें कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन से पीएनबी गीतांजलि और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन से वसंत विहार शामिल है। इससे पहले प्रधान एन्क्लेव पुश्ता से मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन और अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से मयूर विहार फेज-तीन पेपर मार्केट पर ट्रायल बीते माह शुरू किया गया था। नए रूटों के लिए बसों को मंत्री सौरभ भारद्वाज और विधायक सोमनाथ भारती व परमिला टोकस ने हरी झंडी दिखाई।



इस मौके पर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि मोहल्ला बसों के जरिये स्थानीय स्तर पर सभी महत्वपूर्ण स्थानों को सार्वजनिक परिवहन से जोड़ा जा रहा है, ताकि अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा सके। दो नए रूटों पर मोहल्ला बसों के ट्रायल में मोतीलाल नेहरू कॉलेज, जीसस एंड मैरी कॉलेज, मैत्रेयी कॉलेज, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, एलएसआर कॉलेज, सेंट्रल स्कूल और वोकेशनल कॉलेज जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थानों को भी बस स्टैंड के रूप में शामिल किया गया है, ताकि आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ युवाओं और छात्रों की परिवहन जरूरतों को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

36 लोग कर सकेंगे यात्रा
नौ मीटर लंबी मोहल्ला बसों में 23 सीटें हैं और 13 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकते हैं। 45 मिनट चार्ज करने पर ये 200 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करती हैं। मोहल्ला बसें हरे रंग की हैं। इन बसों में 25 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। किराया दिल्ली सरकार की वातानुकूलित बसों जितना है। महिलाएं इन बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। वर्ष 2025 तक 2,180 मोहल्ला बसें चलाना सरकार का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article