फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mobile phone found in district jail

Noida News: जिला जेल में मिला मोबाइल

Sun, 26 Oct 2025 01:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 26 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone found in district jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला जेल में शुक्रवार को जेल में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में ब्लॉक नंबर-तीन के कमरा नंबर-एक से एक मोबाइल फोन, डेटा केबल और नशा नुमा सफेद पाउडर बरामद किया गया। इस मामले में चार हवालाती बंदियों के खिलाफ प्रिजन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जेल डीएसपी शिवेंद्र पाल ने बताया कि 23 अक्टूबर को दो अज्ञात व्यक्ति जेल परिसर में पैकेट फेंककर फरार हो गए थे, जिसे वार्डन ने देख लिया। पैकेट से दो मोबाइल, डेटा केबल और नशीले पदार्थ बरामद हुए। इसके बाद रात की गिनती के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्च के दौरान हवालाती सिकंदर सिंह के पास से ए 26 मार्का कचौड़ा कंपनी का स्लेटी रंग का मोबाइल फोन बिना सिम बरामद हुआ। लवलीश उर्फ मोंटी की टी-शर्ट की जेब से नशा नुमा सफेद पाउडर, सुनील कुमार उर्फ शीला के लोअर से सफेद डेटा केबल और सलिंद्र से पूछताछ में मोबाइल उपयोग की जानकारी मिली।
विज्ञापन

बरामद सामान पुलिस को सौंप दिया गया और चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। जेल में पहले भी कई बार मोबाइल बरामदगी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed