फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mobile numbers of four lakh people not updated in RC and license

Noida News: आरसी और लाइसेंस में चार लाख लोगों का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं

Fri, 29 Aug 2025 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Mobile numbers of four lakh people not updated in RC and license
विभाग चलाएगा विशेष अभियान
विज्ञापन





माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में करीब चार लाख वाहन स्वामियों की आरसी में अब तक मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है। परिवहन विभाग ने इस समस्या को देखते हुए एक महीने का विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया है।
एआरटीओ डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि जिले में 11 लाख 50 हजार वाहन रजिस्टर्ड हैं। साथ ही 11 लाख 92 हजार लोगों के लाइसेंस जारी किए गए हैं। इनमें लाइसेंस और वाहन आरसी में चार लाख लोगों ने नंबर को अपडेट नहीं कराया है। साथ ही डेढ़ लाख लोगों ने परिवहन विभाग की वेबसाइट पर नंबर अपडेट नहीं कराया है। अब उन्हीं लोगों के नंबर को अपडेट कराने के लिए विभाग ने अभियान की शुरुआत की है।
विज्ञापन

नंबर अपडेट नहीं कराने की वजह से वाहन स्वामियों को नोटिफिकेशन तो भेजा जाता है लेकिन वह सेवाओं का सही फायदा नहीं उठा पाते हैं। इससे समय पर टैक्स जमा करने, फिटनेस, इंश्योरेंस, चालान और अन्य जरूरी सूचनाओं की जानकारी उन्हें मोबाइल पर नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, करीब आठ लाख वाहन मालिकों के मोबाइल नंबर परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में सही तरीके से दर्ज हैं। बाकी लोगों को अब इस अभियान के तहत जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed