फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mobile data recovery report sought in Elvish case

Noida News: एल्विश मामले में मोबाइल डाटा रिकवरी रिपोर्ट मांगी

Wed, 25 Dec 2024 05:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
Mobile data recovery report sought in Elvish case
नोएडा पुलिस ने निवाड़ी लैब प्रबंधन को पत्र लिखकर सात दिन में रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। रेव पार्टी में सापों का जहर सप्लाई करने के आरोप में घिरे बिग बॉस विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव व साथियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सभी के मोबाइल से डाटा रिकवर करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गाजियाबाद के निवाड़ी लैब प्रबंधन को पत्र भेजकर सात दिनों में रिपोर्ट मांगी है। डाटा में कुछ नई जानकारियां मिल सकती हैं।

पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था की तरफ से नवंबर 2023 में एल्विश सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि ये लोग रेव पार्टी में सांपों के जहर का इस्तेमाल करते हैं। उस समय गिरफ्तार सपेरों के पास से सापों का जहर भी बरामद किया गया था। लैब में सांपों के जहर की पुष्टि भी हुई थी। इसके बाद नोएडा पुलिस की जांच आगे बढ़ी और मार्च, 24 में पुलिस ने एल्विश, विनय यादव और ईश्वर यादव को गिरफ्तार किया था। एल्विश के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के अलावा एनडीपीएस एक्ट की धाराएं लगाई गईं थीं। मामले की जांच सेक्टर-20 थाने की पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

अहम जानकारी मिल सकती है
नोएडा पुलिस ने हरियाणा के कई ठिकानों पर दबिश दी थी। इसमें कई अहम सुराग मिले थे। हालांकि, जब एल्विश व अन्य को गिरफ्तार किया गया था तो मोबाइल से डाटा गायब था। पुलिस को आशंका है कि मोबाइल में रेव पार्टी व सापों के जहर सप्लाई करने की कुछ जानकारी मिल सकती है। गिरफ्तारी के कई माह बाद भी मोबाइल डाटा रिकवरी की रिपोर्ट नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed