फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MLA inaugurated the exhibition based on the personality of the PM.

Noida News: पीएम के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का विधायक ने किया शुभारंभ

Thu, 18 Sep 2025 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated the exhibition based on the personality of the PM.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर उनके व्यक्तित्व पर आधारित कहानी भारत मां के सच्चे सपूत की छायाचित्र प्रदर्शनी विकास भवन परिसर में लगाई गई। प्रदर्शनी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रहेगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ दादरी विधायक तेजपाल नागर ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि पीएम ने अपने नेतृत्व से भारत को विश्व पटल पर गौरवशाली स्थान दिलाया है। आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत और डिजिटल भारत जैसी संकल्पनाएं आज नए भारत की नींव को सुदृढ़ कर रही हैं। ऐसी प्रदर्शनी युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि पीएम ने समाज के अंतिम पायदान तक बैठे व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है। इस अवसर पर जनपद के समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार समेत अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed