फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Miss Universe praised the soldiers, encouraged them

मिस यूनिवर्स ने की जवानों की तारीफ, बढ़ाया हौसला

Fri, 25 Mar 2022 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Miss Universe praised the soldiers, encouraged them
ग्रेटर नोएडा स्थित आईटीबीपी कैंप में पहुंची मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। देश को 21 वर्ष बाद मिस यूनिवर्स का खिताब दिलाने वालीं हरनाज कौर संधू बृहस्पतिवार को इंडियन तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) के शिविर में पहुंची। मिस यूनिवर्स करीब दो घंटे तक जवानों के बीच रहीं। उन्होंने देशसेवा में योगदान के लिए आईटीबीपी के जवानों की प्रशंसा की साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में हो रही प्रगति और किए जा रहे प्रयासों पर अपने विचार रखे। उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया और मौके पर भारत माता की जय के नारे लगाए। मिस यूनिवर्स ने हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (हावा) परिवारों और बच्चों को सफलता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के जवान विषम परिस्थितियों में रह कर देश की हिमाच्छादित सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं जिस पर देश को गर्व है।
विज्ञापन

आईटीबीपी के प्रवक्ता वीके पांडे ने बताया कि हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (हावा) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के तत्वावधान में सूरजपुर प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू, आयुर्वेदाचार्य योगी डॉ. अमृत राज ने अपने विचार रखे। हावा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में चेयरपर्सन रितु अरोड़ा ने आईटीबीपी परिवारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। मौके पर आईटीबीपी परिवारों के लिए नि:शुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए उषा इंडिया लिमिटेड और वीएलसीसी के साथ समझौता पत्रों का हस्तांतरण भी किया गया। उषा इंडिया लिमिटेड ने हावा को 30 सिलाई मशीनें भी भेंट कीं। इस मौके पर हावा की वार्षिक स्मारिका पत्रिका ‘हिमशिखा’ का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नताशा ग्रोवर और मिस ऐस्थर ने भी अपने अनुभव साझा किए और हिमवीरों की जमकर तारीफ की। इस अवसर पर आईटीबीपी जैज बैंड ने अपने प्रस्तुति से दर्शकों को मनमोह लिया। मौके पर पुरुष व महिला सेंट्रल स्पोर्ट्स टीम समेत हावा परिवारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed