फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Miscreants brutally thrash couple for demanding Rs 20 for biryani in greater Noida

UP: बिरयानी के 20 रुपये मांगने पर बदमाशों ने दंपती को बेरहमी से पीटा, गल्ले के रुपये व महिला का मंगलसूत्र लूटा

Sun, 12 Feb 2023 07:22 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 12 Feb 2023 07:22 PM IST
सार

पीड़िता रेखा ने बताया कि वह चाप लेकर दुकान पर गई थी। तभी उन्होंने देखा कि आरोपी उनके पति को जमीन पर गिराकर लात घूसों से पीट रहे हैं।

विज्ञापन
Miscreants brutally thrash couple for demanding Rs 20 for biryani in greater Noida
biryani - फोटो : Istock

विस्तार

ग्राहक से बिरयानी के 20 रुपये मांगना दुकानदार दंपती को भारी पड़ गया। दोनों आरोपियों ने कॉल करके दोस्तों को बुला लिया। काले रंग की क्रेटा कार सवार चार आरोपियों के पहुंचते ही सभी ने मिलकर दंपती की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी दुकान पर गल्ले में रखे रुपये और महिला का मंगलसूत्र भी लूटकर ले गए। पीड़ित दंपती की शिकातय पर ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

कुलेसरा मेनरोड पर वेदप्रकाश और पत्नी रेखा बिरयानी बेचते हैं। शनिवार को दोनों दुकान पर थे। दोपहर के समय दो युवक दुकान पर पहुंचे। एक युवक ने बिरयानी खाई। बिरयानी के 20 रुपये मांगने पर आरोपी भड़क गए। आरोपियों ने कहा कि उनके पास नकद नहीं हैं, अगर रुपये चाहिए तो डेबिट कार्ड लेकर एटीएम से निकाल लाओ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वेदप्रकाश ने कहा कि वह दुकान छोड़कर रुपये निकालने नहीं जा सकता। इस पर आरोपी भड़क गए, आरोपियों ने कॉल कर अपने साथियों को बुला लिया। क्रेटा में सवार होकर चार अन्य आरोपी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने वेदप्रकाश को जमीन पर गिराकर पीटा और गला दबाने की कोशिश की। वेदप्रकाश को उसकी पत्नी रेखा ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। 

विज्ञापन

आरोपियों के हमले में दंपती घायल हो गए। वहीं, आरोपी उनकी दुकान पर रखे गल्ले में बिरयानी बेचने से एकत्रित हुए रुपये लूटकर ले गए। ईकोटेक-3 थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि दंपती कार का नंबर नहीं बता पा रहे। आसपास के लोगों से पूछताछ कर और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

तमंचे की बट और लात घूसों से किया हमला
पीड़िता रेखा ने बताया कि वह चाप लेकर दुकान पर गई थी। तभी उन्होंने देखा कि आरोपी उनके पति को जमीन पर गिराकर लात घूसों से पीट रहे हैं। एक आरोपी के हाथ में तमंचा और दूसरे के हाथ में चाकू था। रेखा ने जब वेदप्रकाश को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। दोनों पति-पत्नी हमले में घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed