फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Minor kidnapped and raped on the basis of illegal weapon

अवैध हथियार के बल पर नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्मआठ नामजद के खिलाफ दुष्कर्म

Sat, 02 Apr 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Minor kidnapped and raped on the basis of illegal weapon
तावडू। उपमंडल के एक गांव में अवैध हथियार के बल पर नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने व उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

पीड़ित नाबालिग ने थाना सदर तावडू को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी नदीम पिछले काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। करीब एक महीने पहले आरोपी रात के समय घर में घुस आया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। परिजनों ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया, लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और लगातार उसे परेशान करता रहा। 28 मार्च रात्रि करीब 8 बजे वह अपने ट्यूबवेल से घर जा रही थी तो आरोपी नदीम, मोमीन और अन्य ने उसे दबोच लिया। शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और गांव से कुछ दूर बने एक कमरे पर ले गए। आरोपी नदीम ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी मोमीन व अन्य कमरे के बाहर निगरानी पर बैठ गए। आरोपी नदीम ने उसके अश्लील फोटो बना लिए और किसी को बताने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। नाबालिग का आरोप है कि 29 मार्च की सुबह आरोपी साजिद व इकराम व अन्य एक कार लेकर आए और तमंचे के बल पर उसे कार में बैठाकर तावडू में एकांत जगह पर ले गए। आरोपी मुबीन, राशिद व मकसूद पहले से ही खड़े थे, मशवरा करने के बाद आरोपी इकराम, साजिद व नदीम नाबालिग को सोहना लेकर गए और यहां से दूसरी कार में उसे बैठाया और आंखों पर पट्टी बांधकर दिल्ली कोर्ट लेकर पहुंचे। यहां पर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाने के बाद रात करीब 10 बजे नरेश ढाबा सोहना कवरसिका गांव के पास छोड़कर भाग गए। नाबालिग का कहना है कि आरोपी अपने घरों में तोड़फोड़ व आगजनी कर पीड़ित परिजनों को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रहे है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी नदीम, साजिद, मोमीन, मुबीन, राशिद, इकराम, मकसूद व खुर्शीदन पत्नी मकसूद निवासीयान गांव छारौड़ा थाना सदर तावडू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed