Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Minister in-charge reviewed the progress of development works

Noida News: प्रभारी मंत्री ने परखी विकास कार्यों की प्रगति

Thu, 19 Nov 2026 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Minister in-charge reviewed the progress of development works
कानून व्यवस्था, राजस्व और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने बृहस्पतिवार को कानून व्यवस्था, राजस्व और मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिले में चल रही विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
राजस्व विभाग की समीक्षा में मंत्री ने निवास, आय और जाति प्रमाणपत्र समय से जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़ी सेवाओं में पारदर्शिता रखी जाए। इनके निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों के कार्ड प्राथमिकता से बनाने को कहा। साथ ही चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, युवा उद्यमी विकास अभियान और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की समीक्षा की गई। मंत्री ने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने को कहा। साथ ही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा में स्कूल चलो अभियान और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी ली। मंत्री ने प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के विकास और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण
कानून व्यवस्था की समीक्षा में मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को शांति और सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला सुरक्षा प्रभावी बनाने और अपराधों पर नियंत्रण रखने पर जोर दिया। पशुपालन विभाग को गोशालाओं का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने को कहा। निराश्रित गोवंश के संरक्षण के निर्देश भी दिए। वन विभाग को पौधरोपण और पौध संरक्षण कार्यक्रम व्यापक स्तर पर चलाने को कहा। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इसे जनभागीदारी से जनआंदोलन बनाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed