दूधिया राजा की बिगड़ी नीयत: फ्लैट में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, छह महीने से दे रहा था दूध
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी दूधिया लगभग छह माह से उसके फ्लैट पर दूध देने आता है। शुक्रवार को युवती घर में अकेली थी।
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में दूधिया ने फ्लैट में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी, पीड़िता के घर में घुसकर बैठ गया और उसने युवती से मोबाइल पर चैटिंग की व अश्लील बातें करने लगा।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी दूधिया लगभग छह माह से उसके फ्लैट पर दूध देने आता है। शुक्रवार को युवती घर में अकेली थी। आरोपी उसे अकेला पाकर फ्लैट में घुस आया और सोफे पर बैठ गया। आरोपी अश्लील बातें करने लगा। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की।
पीड़िता ने आरोपी को धमकाया और घर से जाने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी चैटिंग कर अश्लीलता करने लगा। युवती ने शिकायत में कहा है कि सोसाइटी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं। यहां किसी भी तरह के लोग बेरोकटोक आ जा सकते हैं। एसीपी अरविंद कुमार ने बताया की युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।