{"_id":"643c19ff9318920a0a0ced24","slug":"milind-soman-also-ran-in-the-marathon-on-world-earth-day-noida-news-c-1-noi1096-438422-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विश्व पृथ्वी दिवस पर मैराथन में मिलिंद सोमन भी दौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विश्व पृथ्वी दिवस पर मैराथन में मिलिंद सोमन भी दौड़े
विज्ञापन
विश्व पृथ्वी दिवस पर मैराथन में मिलिंद सोमन भी दौड़े
फोटो-- -- --
- डीएलएफ मॉल ने सातवीं वर्षगांठ पर आयोजित की मैराथन, 1200 लोग हुए शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को पृथ्वी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए रविवार को डीएलएफ मॉल से करीब दस किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें अभिनेता मिलिंद सोमन के साथ करीब 1200 लोगों ने नोएडा की सड़क पर दौड़ लगाई। इसमें कई पर्यावरणविद और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
मैराथन डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया ने अपनी सातवीं वर्षगांठ पर आयोजित की। अभिनेता मिलिंद सोमन को लेकर युवाओं में उत्साह नजर आया। इसके बाद मॉल द्वारा जुम्बा डांस, ड्रम सर्कल प्रदर्शन और युगल दौड़ आदि भी आयोजित की गई। मॉल प्रबंधन ने मैराथन विजेताओं को पदक पदक, ट्राफी और प्रमाण देकर पुरस्कृत किया। लोगों को पर्यावरण के महत्व व तालाबों को जीवित रखने के लिए जागरूक किया गया। पौधरोपण किया गया। डीएलएफ रिटेल की कार्यकारी निदेशक पुष्पा बेक्टर ने कहा फिटनेस आइकन अभिनेता मिलिंद सोमन के साथ जुड़कर इस पल को यादगार बनाने की कोशिश की गई है। यहां मॉल के एसवीपी और संचालन प्रमुख मनीष मल्होत्रा, पौंडमैन रामवीर तंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो