{"_id":"67127be70861dc139f040c79","slug":"metro-will-make-40-additional-trips-as-soon-as-grp-2-is-implemented-noida-news-c-340-1-del1004-65442-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: ग्रैप दो और तीन लागू होते ही मेट्रो लगाएगी अतिरिक्त फेरे, सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: ग्रैप दो और तीन लागू होते ही मेट्रो लगाएगी अतिरिक्त फेरे, सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल की अपील
Fri, 18 Oct 2024 08:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 08:46 PM IST
सार
ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के विभिन्न चरणों के संभावित कार्यान्वयन को देखते हुए डीएमआरसी अतिरिक्त ट्रेनें चलाएगी। ऐसे में ग्रैप का दूसरा चरण लागू होते ही सभी लाइनों पर कार्य दिवसों में ट्रेनें 40 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।
विज्ञापन
Delhi Metro
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यात्रियों से सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है। साथ ही, त्योहारी सीजन को टिकाऊ तरीके से मनाने का आग्रह किया है।
ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के विभिन्न चरणों के संभावित कार्यान्वयन को देखते हुए डीएमआरसी अतिरिक्त ट्रेनें चलाएगी। ऐसे में ग्रैप का दूसरा चरण लागू होते ही सभी लाइनों पर कार्य दिवसों में ट्रेनें 40 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। ग्रैप के तीसरे चरण या उससे ऊपर लागू होने पर 20 अतिरिक्त फेरे जोड़े जाएंगे। ऐसे में हर दिन में कुल 60 अतिरिक्त फेरे हो जाएंगे।
डीएमआरसी का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने से प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सड़क पर चलने वाले वाहनों की संख्या को कम किया जा सकता है। यह पहल लोगों को प्रदूषण के संपर्क में आए बिना लंबी दूरी की यात्रा करने में सक्षम बनाएगी।
विज्ञापन
प्रदूषण के खिलाफ लड़ने के लिए मेट्रो के साथ लोगों को भी आगे आना चाहिए। डीएमआरसी ने सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने की अपील की है। अगर किसी को मेट्रो ट्रेनों के शेड्यूल, रूट या सर्विस को लेकर अधिक जानकारी चाहिए तो डीएमआरसी मोमेंटम दिल्ली सारथी 2.0 एप या 155370 हेल्पलाइन नंबर से जानकारी ले सकते हैं।