फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Metro feeder can run for patients and attendants in AIIMS

Noida News: एम्स में मरीजों-तीमारदारों के लिए चल सकती है मेट्रो फीडर

Tue, 08 Aug 2023 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
Metro feeder can run for patients and attendants in AIIMS
एम्स ने मेट्रो निदेशक को लिखा पत्र, स्टेशन से ओपीडी तक आने के लिए नहीं है पर्याप्त व्यवस्था
विज्ञापन

-----------
50 हजार लोग रोजाना आते हैं एम्स
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स में मरीज-तीमारदारों के लिए जल्द मेट्रो फीडर बसें चल सकती हैं। इन्हें चलाने की मांग को लेकर एम्स निदेशक एम श्रीनिवास ने दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक विकास कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मांग की है कि एम्स के नजदीक दो मेट्रो स्टेशन हैं। यदि इन स्टेशनों के पास से होकर मेट्रो फीडर बस चलती हैं तो एम्स में आने वाले 50 हजार से अधिक लोगों को फायदा होगा।
एम्स के मुताबिक, अस्पताल में प्रतिदिन हजारों रोगी, तीमारदार और कर्मचारी आते हैं। फिलहाल, इनके लिए पर्याप्त लास्ट माइल कनेक्टिविटी नहीं हैं। इस सुविधा के लिए फीडर बस सेवा को बढ़ाना चाहिए। यहां प्रति दिन 50 हजार तक लोग आते हैं। इनमें से अधिकतर लोग मेट्रो से आते हैं। ऐसे में स्टेशन से एम्स परिसरों तक सुविधाजनक परिवहन के लिए बसों की जरूरत है। यहां यलो लाइन पर एम्स और पिंक लाइन पर साउथ एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन हैं। लास्ट माइल कनेक्टिविटी न होने से लोगों को मस्जिद मोठ, अंसारी नगर और राजनगर में बने भवनों तक आने के लिए लंबा पैदल चलना पड़ता है। एम्स परिसर के भीतर, मरीजों और कर्मचारियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियां प्रदान की गई हैं।
विज्ञापन

खरीदी जाएंगी 200 ई-बसें
लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एम्स 200 ई-बसें खरीदने की दिशा में काम कर रहा है। अभी एम्स में कुछ ई-बसें चल रही हैं। इससे लोगों को मुफ्त सेवा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed