फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Metro coach restaurant built at Sector-137 metro station of Aqua Line The coach restaurant noida

Noida Metro Restaurant: मेट्रो कोच के अंदर मिलेगा खाना, कर सकेंगे जमकर पार्टी; इस स्टेशन पर मिलेगी यह सुविधा

Thu, 04 Apr 2024 11:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 04 Apr 2024 11:12 AM IST
सार

यह प्रदेश का पहला मेट्रो कोच रेस्तरां हैं। यहां पर बैठने की व्यवस्था मेट्रो कोच की तरह है। यहां से होम डिलिवरी की सुविधा भी मिलेगी। रेस्तरां सुबह 11:30 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहेगा। यहां 100 से अधिक लोग एक साथ खाना खा सकते हैं।

विज्ञापन
Metro coach restaurant built at Sector-137 metro station of Aqua Line The coach restaurant noida
मेट्रो कोच रेस्तरां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खानपान के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। अब मेट्रो कोच के अंदर रेस्तरां में बैठकर खाने का लुत्फ उठाया जा सकेगा। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) एक्वा लाइन के सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन पर यह व्यवस्था की गई है। यहां मेट्रो के कोच में रेस्तरां बनाया गया है। इस रेस्तरां में बैठने की व्यवस्था मेट्रो कोच की तरह है। यहां 100 से अधिक लोग एक साथ खाना खा सकते हैं।

विज्ञापन


यह प्रदेश का पहला मेट्रो कोच रेस्तरां हैं। जहां पर आपको हर वो सुविधा मिलेगी जिससे आप अपने करीबी लोगों के साथ आराम से बैठकर लंच या डिनर का लुत्फ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं जन्मदिन की पार्टी या फिर बिजनेस मीटिंग भी आप यहां कर सकते हैं। मेट्रो कोच रेस्तरां द कोच का 19 अप्रैल को विधिवत उद्घाटन होगा। अभी यहां कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, साथ ही आने वाले ग्राहकों के खाने के ऑर्डर भी लिए जा रहे हैं। शादी-ब्याह और जन्मदिन के लिए मेट्रो कोच की बुकिंग 20 अप्रैल के बाद होगी।

विज्ञापन

Metro coach restaurant built at Sector-137 metro station of Aqua Line The coach restaurant noida
मेट्रो कोच रेस्तरां - फोटो : अमर उजाला

एक्वा मेट्रो के एक कोच को रेस्तरां की शक्ल दी गई है। इसके बाहर के एरिया को भी कवर किया गया है। ग्राहकों के बैठने के लिए कोच के अंदर और बाहर व्यवस्था की गई है। पांच-छह दिन पहले इसकी सॉफ्ट ओपनिंग की गई। यहां आए कुछ ग्राहकों के खाने-पीने के ऑर्डर लिए हैं। रेस्तरां प्रबंधन इसे प्रशिक्षण अवधि मान रहा है। उनका कहना है कि ग्रैंड ओपनिंग में एनएमआरसी के एमडी के अलावा शहर के गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

Metro coach restaurant built at Sector-137 metro station of Aqua Line The coach restaurant noida
मेट्रो कोच रेस्तरां - फोटो : अमर उजाला
यहां से होम डिलिवरी की सुविधा भी मिलेगी। कोच के डेकोरेशन को बदला नहीं गया है, हालांकि बीच में एक टेबल रखा गया है। कोच के बाहर के कवर्ड एरिया में सोफे भी लगाए गए हैं। रेस्तरां सुबह 11:30 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहेगा। इसे नौ वर्ष के अनुबंध पर एक एजेंसी को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed