फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Message to reduce tree felling conveyed at Van Mahotsav.

Noida News: वन महोत्सव में दिया पेड़ों की कटाई कम करने का संदेश

Mon, 20 Jul 2026 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Message to reduce tree felling conveyed at Van Mahotsav.
वन महोत्सव में दिया पेड़ों की कटाई कम करने का संदेश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में सोमवार से साप्ताहिक वन महोत्सव शुरू हुआ। पहले दिन छात्रों के मध्य मेरा पेड़, बेहतर दुनिया के लिए मेरा योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता और पेड़ जलवायु परिवर्तन का प्राकृतिक समाधान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई।

इस मौके पर एमिटी स्कूल ऑफ नैचुरल रिर्सोसेस एंड संस्टेनेबल डेवलपमेंट के निदेशक डाॅ एसपी सिंह ने कहा कि पेड़ और जंगल धरती पर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और इंसानों को प्राण वायु देने में अहम भूमिका निभाते हैं। वन महोत्सव कार्यक्रम हमें याद दिलाता है कि हमें जंगलों की रक्षा करनी चाहिए। पेड़ों की कटाई रोकनी चाहिए और कम इस्तेमाल, दोबारा इस्तेमाल और पुनर्चक्रण को अपनाना चाहिए। पेड़ों का त्योहार वन महोत्सव पर्यावरण को बचाने की एक नेक पहल है। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों के लिए ड्रीम ऑफ ट्री, द ग्रीन हीरो ऑफ इंडिया, द फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया हू सेव एन एंटायर आइसलैंड आदि डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई। निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता में 50 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। एएस एंटरप्राइजेस की संस्थापक डाॅ सपना, एडुजियों की संस्थापक डाॅ चारू नंदा, एमिटी लॉ स्कूल की डाॅ सुमित्रा सिंह और एमिटी स्कूल ऑफ डिजाइन की डाॅ शालिनी सिंह निर्णायक मंडल में शामिल हुईं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed