{"_id":"69d67b2ccca7c07235018e7d","slug":"memorandum-for-crop-damage-compensation-noida-news-c-491-1-gnd1001-5763-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फसल क्षति के मुआवजे के लिए ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फसल क्षति के मुआवजे के लिए ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....-बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से फसलों को हुआ है नुकसान
यमुना सिटी। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने जेवर क्षेत्र के किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। भाकियू के पवन महेंद्र सिंह चरौली ने बताया कि जो फसल कटकर खेतों में रखी थी, वह भीगने से सड़ रही है। किसानों ने चोरौली में गेहूं खरीद के लिए सरकारी खरीद केंद्र स्थापित करने की भी मांग की है। इस दौरान मनीष शर्मा, धीरज चौधरी, गौरव शर्मा, रणवीर, कृष्णा, रणबीर राजकुमार, रामनिवास आदि मौजूद रहे। ब्यूरो