फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Members of the Tehri royal family worshipped weapons and took out a procession around the city.

Noida News: टिहरी राजपरिवार के सदस्यों ने किया शस्त्र पूजन, निकाली नगर परिक्रमा

Wed, 01 Oct 2025 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Members of the Tehri royal family worshipped weapons and took out a procession around the city.
Iराजपुर रोड पर पुराना दरबार ट्रस्ट की ओर से हुआ आयोजन
विज्ञापन

I

I
I

Iगढ़वाल राजवंश की कुलदेवी श्रीनंदा राजराजेश्वरी का परंपरागत धार्मिक अनुष्ठान हुआ
I
I
I
Iराजपुर रोड स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में गढ़वाल राजवंश की कुलदेवी श्रीनंदा राजराजेश्वरी का परंपरागत धार्मिक अनुष्ठान अठ्वाड़ (अस्त्र-शस्त्र पूजन) टिहरी राजपरिवार के सदस्यों की ओर से किया गया। इसके साथ ही राजपुर रोड से घंटाघर तक नगर परिक्रमा निकाली गई।
I
I
I
Iटिहरी राजपरिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कुंवर भवानी प्रताप सिंह पंवार ने बताया कि यह परंपरा आठवीं शताब्दी में पंवार राजवंश के संस्थापक महाराजा कनकपाल महाराज की ओर से शुरू की गई थी, जो आज तक इस राजवंश के सदस्यों की ओर से निभाई जा रही हैं। यह परंपरा पहले देवलगढ़, श्रीनगर पुरानी टिहरी में होती रही है। इस अवसर पर कुंवर राव कीर्ती प्रताप सिंह पंवार, कुंवर निलय प्रताप सिंह पंवार, डॉ. कृष्णानंद नौटियाल, माधव नौटियाल, हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

I
Iगढ़वाली गीता का लोकार्पण
I

Iराजपुर रोड स्थित समर हाउस में दुर्गा अष्टमी पर भारती डिमरी की ओर से लिखित गढ़वाली गीता का लोकार्पण किया गया। भारती डिमरी ने भागवत गीता को गढ़वाली भाषा में लिखा है। मंगलवार को कुंवर भवानी प्रताप सिंह पंवार ने किया। भारती डिमरी ने कहा कि गढ़वाली गीता ना केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं, बल्कि यह गढ़वाली भाषा और साहित्य को नई ऊर्जा देने वाला ग्रंथ भी है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed