फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Meenu Yadav selected in senior ODI cricket team of Uttar Pradesh

Noida News: मीनू यादव उत्तर प्रदेश की सीनियर एकदिवसीय क्रिकेट टीम में चयनित

Tue, 03 Feb 2026 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Meenu Yadav selected in senior ODI cricket team of Uttar Pradesh
नोएडा। सेक्टर-122 स्थित पर्थला खंजरपुर निवासी उभरती क्रिकेटर मीनू यादव का उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला एकदिवसीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मीनू यादव सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सूबे यादव की पुत्री हैं और लंबे समय से अपने खेल के दम पर पहचान बना रही हैं।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया के तहत लखनऊ में पहले दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। इसके बाद चार दिवसीय कैंप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर एकदिवसीय टीम का चयन किया गया। मीनू यादव ने इस दौरान अपने शानदार खेल से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। वह तेज गेंदबाज होने के साथ-साथ बैटिंग में भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं। उत्तर प्रदेश महिला एकदिवसीय टीम 6 फरवरी से गुजरात के राजकोट में शुरू होने वाली वनडे ट्रॉफी में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

मीनू यादव के लिए यह मौका उनके कॅरिअर का अहम पड़ाव माना जा रहा है, जहां वह राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। मीनू के चयन पर वरिष्ठ सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि मीनू यादव ने अपने परिश्रम, अनुशासन और प्रतिभा के बल पर पूरे नोएडा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और मीनू जैसी खिलाड़ी अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेंगी। स्थानीय खेल प्रेमियों और परिचितों ने भी मीनू यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed