{"_id":"670154e4391790efab05a3b5","slug":"mcd-meeting-was-noisy-placards-were-waved-noida-news-c-340-1-del1004-63903-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हंगामेदार रही एमसीडी की बैठक, तख्तियां लहराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हंगामेदार रही एमसीडी की बैठक, तख्तियां लहराईं
विज्ञापन
भाजपा व आप ने मेयर चुनाव न कराने व स्थायी समिति के सदस्य का चुनाव कराने पर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
एमसीडी की शनिवार को आयोजित बैठक में भाजपा पार्षदों ने मेयर चुनाव न कराए जाने के विरोध में हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अनुसूचित जाति के पार्षद को मेयर बनने से रोक रही है, जिससे उनके अधिकारों का हनन हो रहा है। वहीं, उन्होंने सवाल किया कि जब आतिशी मुख्यमंत्री बन गई हैं, तो अब मेयर चुनाव क्यों नहीं कराया जा रहा है। इस दौरान भाजपा पार्षदों ने तख्तियां लहराईं, जिन पर आरोप लिखे थे।
दूसरी ओर मेयर डॉ. शैली ओबराय ने 27 सितंबर को स्थायी समिति के एक सदस्य के चुनाव के निर्णय को गैरकानूनी करार दिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इस चुनाव पर सवाल खड़े किए हैं। इस बीच भाजपा पार्षदों के शांत नहीं होने पर मेयर ने एजेंडा पास कर बैठक स्थगित कर दी। करीब 40 मिनट देर से शुरू हुई सदन की बैठक में भाजपा पार्षदों ने आप पर एक सोची-समझी साजिश के तहत अनुसूचित जाति के पार्षद को मेयर पद से वंचित रखने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने दावा है कि आप इस चुनाव को जानबूझकर टाल रही है, ताकि अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के मेयर बनने का अवसर छीन लिया जाए। इस दौरान भाजपा पार्षदों ने आरोप लिखी तख्तियां सदन में लहराईं और नारेबाजी की। उनका कहना था कि आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बावजूद अब तक मेयर चुनाव नहीं कराया जाना, आप मंशा पर सवाल खड़े करता है।
मेयर ने कहा - स्थायी समिति के सदस्य का चुनाव गैरकानूनी
मेयर ने 27 सितंबर को स्थायी समिति के एक सदस्य के चुनाव के निर्णय को गैरकानूनी करार दिया। मेयर ने सदन में बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इस चुनाव पर सवाल उठाए हैं और इस संबंध में उपराज्यपाल से जवाब मांगा गया है। मेयर ने इस मामले को कानूनी रूप से गलत बताते हुए कहा कि अदालत के निर्देशों का पालन करते हुए ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा पार्षदों के हंगामे के बीच मेयर ने एजेंडा पास कर बैठक स्थगित कर दी।