{"_id":"690df9f1b26c1d09530751a7","slug":"mcd-launches-primary-school-web-app-and-school-chale-hum-campaign-noida-news-c-340-1-del1004-111479-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एमसीडी ने शुरू किया प्राइमरी स्कूल वेब एप और ‘स्कूल चले हम’ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एमसीडी ने शुरू किया प्राइमरी स्कूल वेब एप और ‘स्कूल चले हम’ अभियान
विज्ञापन
-शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल नवाचार की दिशा में उठाया नया कदम
-वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल नवाचार की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए शुक्रवार को प्राइमरी स्कूल की वेब एप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ‘स्कूल चले हम’ अभियान की शुरुआत और वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री आशीष सूद, महापौर राजा इकबाल सिंह, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, उप महापौर जय भगवान यादव और शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अमित खड़खड़ी उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा (एडवोकेट) ने की। सूद ने कहा कि जब कार्य करने की इच्छा सच्ची हो, तो कोई भी कार्य असंभव नहीं रहता। एमसीडी ने यह एप बनाकर शिक्षा क्षेत्र में नई दिशा दी है। अभिभावक अब बच्चों की प्रगति की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे। राजा इकबाल सिंह ने इसे शिक्षा क्षेत्र में क्रांति की शुरुआत बताते हुए कहा कि निगम विद्यालयों में गुणवत्ता शिक्षा की दिशा में निरंतर सुधार हो रहा है।
योगेश वर्मा ने बताया कि इस एप के निर्माण में एमसीडी का कोई भी धन व्यय नहीं हुआ है और इससे विद्यार्थियों पर कोई आर्थिक भार नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ‘स्कूल चले हम’ अभियान के अंतर्गत पार्षद और अधिकारी घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे, जिसमें 50,000 नए नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के समापन पर वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सभी अतिथियों को बधाई दी गई। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अमित खड़खड़ी ने करते हुए कहा कि यदि हम सब मिलकर बच्चों के भविष्य को संवारने का प्रयास करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार किया जा सकता है।