फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MCD increased health and general trade license fees

Noida News: एमसीडी ने हेल्थ व सामान्य ट्रेड लाइसेंस फीस में वृद्धि की

Fri, 11 Apr 2025 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
MCD increased health and general trade license fees
पार्किंग फीस व टोल टैक्स की दरों में भी बढ़ोतरी करने पर चल रहा विचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी ने वित्त वर्ष की शुरुआत होते ही जनता पर एक के बाद एक आर्थिक बोझ डालना शुरू कर दिया है, जबकि फरवरी में आयुक्त ने वर्तमान वित्तीय वर्ष का बजट प्रस्तुत करने के दौरान जनता पर कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाया था और न ही किसी प्रकार की फीस बढ़ाई थी। इस संबंध में उन्होंने कोई संकेत भी नहीं दिए थे, लेकिन नया वित्त वर्ष शुरू होते ही एमसीडी की नीतियों में अचानक बदलाव देखने को मिला है।

एमसीडी ने एक अप्रैल से हेल्थ व सामान्य ट्रेड लाइसेंस की फीस में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। यह वृद्धि हर तीन साल में एक बार की जाती है, लेकिन इस बार इसकी घोषणा बिना किसी पूर्व सूचना के की गई, जिससे व्यापारियों में असंतोष है। इसके अलावा एमसीडी ने घरों से कूड़ा उठाने के बदले यूजर चार्ज भी लागू कर दिया है। अब जिन नागरिकों को संपत्ति कर भरना है, उन्हें पहले यूजर चार्ज देना अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। सूत्रों के अनुसार, एमसीडी अब पार्किंग फीस और टोल टैक्स की दरों आदि में भी बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed