फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Masters-Super Achievers team winner in Society Cricket League

Noida News: सोसाइटी क्रिकेट लीग में मास्टर्स-सुपर एचीवर्स की टीम विजेता

Tue, 18 Nov 2025 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Masters-Super Achievers team winner in Society Cricket League
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी में तीन दिवसीय सोसाइटी क्रिकेट लीग (एससीएल) के सीजन 9 का आयोजन किया गया। गौड़ सौंदर्यम के मैदान में तीन प्रतिस्पर्धी श्रेणियों एलीट (48 वर्ष से अधिक), दिवाज (महिला) और चैलेंजर्स (18-48 वर्ष) की 17 टीमों ने 35 रोमांचक मैच खेले। एलीट वर्ग में चैंपियन मास्टर्स और उपविजेता द जनरल्स रहे। वहीं दिवाज वर्ग में चैंपियन सुपर अचीवर्स और उपविजेता एंजेल इलेवन रहे। महिलाओं ने तीन दिवसीय क्रिकेट में रंग, ऊर्जा और कड़ी प्रतिस्पर्धा का तड़का लगाया। चैलेंजर्स श्रेणी में तीनों दिनों में रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

प्लेटिनम कप में विजेता फाल्कन्स और उपविजेता स्पार्टन्स रहे। वहीं डायमंड कप में विजेता थंडर्स और उपविजेता डॉमिनेटर्स रहे। गोल्ड कप में विजेता स्प्रिंटर्स और उपविजेता ब्लास्टर्स ने जीती। सिल्वर कप में विजेता ग्लेडिएटर्स व उपविजेता स्टार्स रहे। कांस्य कप में विजेता टाइटन्स और उपविजेता एवेंजर्स रहे। एससीएल खेल समिति गौड़ सौंदर्यम के पदाधिकारियों ने बताया कि एससीएल सीजन 9 सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि सामुदायिक भावना का उत्सव बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed