फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mastermind of Go Way Company, accused of cheating on the lines of bike boat, arrested

बाइक बोट की तर्ज पर ठगी का आरोपी गो वे कंपनी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Mastermind of Go Way Company, accused of cheating on the lines of bike boat, arrested
बाइक बोट की तर्ज पर ठगी करने वाला आरोपी कुणाल सेन। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। बाइक बोट की तर्ज पर गो-वे नाम से कंपनी खोलकर लगभग 10 हजार लोगों से ठगी के आरोपी मास्टर माइंड गो-वे के निदेशक कुनाल सेन को बीटा-2 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस केस में आरोपी दंपती अनिल सेन और मीनू सेन को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों ने लोगों को एक साल में धन दोगुना करने का लालच देकर ठगी का शिकार बनाया था। शनिवार को दंपती से मिलने उनका बेटा गौतमबुद्घ नगर जिला कारागार आया। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्ष 2019 में दफ्तर बंद कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि वर्ष 2019 में अनिल सेन और मीनू सेन ने बाइक बोट की ही तरह इलेेक्ट्रॉनिक स्कूटी लगाने के नाम पर 62 हजार रुपये निवेश कर एक साल में दोगुना करने का झांसा दिया था। गौतमबुद्घ नगर, बुलंदशहर गाजियाबाद, दिल्ली, हरियाणा के लगभग दस हजार लोग आरोपियों के जाल में फंस गए थे। बाइक बोट कंपनी के आरोपियों के अचानक किश्त देना बंद करने और पीड़ितों से संपर्क तोड़ने के बाद गो-वे मेें निवेश करने वाले पीड़ितों को शक हुआ और उन्होंने रुपया मांगना शुरू कर दिया। आरोपियों ने सभी निवेशकों को रुपये लौटाने की तारीख दे दी, लेकिन निवेशक नियत दिन रुपये लेने पहुंचे तो पता चला कि आरोपी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

पहले से विवाहित है मीनू सेन
बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि मीनू सेन का विवाह किसी अन्य व्यक्ति से हुआ था। कुनाल, मीनू और अन्य व्यक्ति का ही बेटा है, लेकिन साइट-4 में दफ्तर खोलकर ठगी के दौरान अनिल सेन और मीनू सेन खुद को पति-पत्नी बताते थे। वहीं, कुनाल सेन ने पूछताछ में बताया कि वह फरार रहने के दौरान नवी मुंबई में कपड़ों का कारोबार करने लगा था, लेकिन नुकसान होने के बाद अपनी मां मीनू और अनिल की जमानत के प्रयास में जुट गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर संपत्ति जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में मोबाइल छोड़कर आया था कुनाल
आरोपी कुनाल पुलिस को गुमराह करने और लोकेशन ट्रैस होने से बचाने के लिए अपना मोबाइल मुंबई में ही छोड़कर आया था, लेकिन पुलिस आरोपी की निगरानी कर रही थी। आरोपी ने फ्लाइट की टिकट बुक कराई तभी पुलिस को उसके गौतमबुद्घ नगर आने की सूचना मिल गई थी।
गुरुग्राम में ई-रिक्शा का काम करने लगे थे आरोपी
ग्रेटर नोएडा से फरार होने के बाद आरोपी गुरुग्राम में ई-रिक्शा का कारोबार करने लगे थे। उस दौरान अनिल सेन के फोटो एक भाजपा नेता के साथ भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

------
अनिल-मीनू से पूर्व में हुई पूछताछ के बाद आरोपियों के सात बैंक खातों को सीज किया गया है। इनमें आरोपियों के लगभग छह करोड़ रुपये जमा थे। कुनाल से पूछताछ में कुछ और खातों का पता चला है, उन्हें भी सीजा किया जाएगा। एक और आरोपी निदेशक बुलंदशहर निवासी प्रदीप शर्मा का नाम भी सामने आया है।
- अनिल राजपूत, थाना प्रभारी बीटा-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed