{"_id":"62f173c088c4c05ae43ce92d","slug":"massive-fire-in-plastic-bottle-making-factory-noida-news-noi6639859114","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire in Noida: प्लास्टिक बोतल बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग, नौ दमकल वाहनों ने ढ़ाई घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire in Noida: प्लास्टिक बोतल बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग, नौ दमकल वाहनों ने ढ़ाई घंटे में पाया काबू
Tue, 09 Aug 2022 02:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 02:06 AM IST
सार
करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि आग को फैलने से बचा लिया गया और फैक्टरी का लगभग 80 फीसदी सामान को सुरक्षित बचा लिया गया है।
विज्ञापन
प्लास्टिक बोतल बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-63 में सोमवार दोपहर प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद नौ दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। आग लगने से लाखों की कीमत का सामान जल गया।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-63 के सी ब्लॉक में बोनी पोली प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में बच्चों के दूध की बोतल और निप्पल बनाया जाता है। कंपनी की छत पर गोदाम है। सोमवार दोपहर लगभग 1:30 बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर अफरातफरी मच गई। कंपनी कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सेक्टर-63 थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया और मौके पर नौ दमकल वाहनों को बुलाया गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि आग को फैलने से बचा लिया गया और फैक्टरी का लगभग 80 फीसदी सामान को सुरक्षित बचा लिया गया है।
विज्ञापन