फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Massive fire broke out in doctor's house, 13 people rescued

डॉक्टर के मकान में लगी भीषण आग, 13 लोगों को सुरक्षित निकाला

Sat, 25 Jun 2022 02:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Massive fire broke out in doctor's house, 13 people rescued
नोएडा। सेक्टर-20 निवासी डॉक्टर के मकान में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगते ही घर के अंदर धुआं भर गया और लपटें तेज हो र्गइं। अग्निशमन विभाग की टीम ने घर से डॉक्टर समेत 13 लोगों सुरक्षित बाहर निकाल लिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान धुएं की वजह से अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारियों की तबीयत खराब हो गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल पूजा के दीपक से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने लोगों की जान बचाने वाली टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम का नाम डीजी मेडल के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-20 के डी-11 में चिकित्सक डॉ. सीके सूद सपरिवार रहते हैं। मकान के भूतल पर बेटे के साथ क्लीनिक चलाते हैं। प्रथम तल पर डॉ. सूद का पूरा परिवार रहता है। द्वितीय तल पर उनके अस्पताल के स्टाफ रहता है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे आग लगने की सूचना के बाद मौके पर चार दमकल वाहन भेजे गए। प्रथम तल पर आग तेजी से फैल रही थी। अग्निशमन विभाग की टीम को पता चला कि बिल्डिंग के प्रथम और द्वितीय तल पर कुछ लोग फंसे हैं। दोनों तलों पर पूरा धुआं भरा हुआ था। फायर सर्विस की टीम ब्रीदिंग ऑपरेटस सेट पहनकर प्रथम और द्वितीय तल पर पर फंसे 13 लोगों को छत से सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। इस हादसे में डा. सीके सूद, उनकी पत्नी, बहू, पोती सहित उनके कर्मचारीगण प्रथम और द्वितीय तल पर फंसे थे। आग लगने से मकान के प्रथम तल पर बने इंटीरियर डेकोरेशन, पर्दे, सोफा, गद्दा समेत अन्य सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारियों की हुई तबीयत खराब
आग को बुझाने के दौरान अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारियों की तबीयत खराब हो गई। धुएं और अधिक तापमान के कारण लिडिंग फायरमैन महिपाल सिंह और फायरमैन निजामउद्दीन की तबीयत खराब हो गई। उन्हें सेक्टर-26 स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत में सुधार हो रहा है। संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार अस्पताल पहुंचकर कर्मचारियों से कुशलक्षेम पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्र है जान बच गई, मकान तो बन जाएगा
हादसे के बाद डा. केसी सूद ने कहा कि शुक्र है कि सबकी जान बच गई। जला हुआ मकान तो कुछ दिनों में बन जाएगा। उन्होंने कहा कि सुबह के वक्त पूजा करने के बाद वह नाश्ता कर रहे थे। तभी कमरे में आग लग गई। आग पूजा की दीपक या शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। उन्होंने कहा कि आग लगने के बाद हमलोग अचानक परेशान हो गए और आग की लपटों व धुआं के बीच फंस गए। अग्निशमन कर्मचारियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकलने के बाद सबकीजान में जान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed