{"_id":"6ae34d155bb8b1585a0046ea","slug":"married-women-broke-their-fast-upon-sighting-the-moon-noida-news-c-23-1-lko1064-110568-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चांद का दीदार करने के साथ सुहागिनों ने खोला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चांद का दीदार करने के साथ सुहागिनों ने खोला व्रत
विज्ञापन
फोटो-- -
चांद का दीदार करने के साथ सुहागिनों ने खोला व्रत
विभिन्न सोसाइटियों में महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा, पति की लंबी उम्र की कामना की
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। करवाचौथ पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सौंदर्यम, गैलेक्सी वेगा, राधा स्काई गार्डन, फ्रेंच अपार्टमेंट, एटीएस हैप्पीट्रेल्स सहित कई सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा की एनआरआई रेजिडेंसी समेत विभिन्न सोसाइटी-सेक्टर में सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
महिलाओं ने करवा चौथ व्रत की कथा सुनी और पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन में खुशहाली की कामना की। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद रात में चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य दिया और पति के हाथों पानी पीकर व्रत पूरा किया। सोसाइटियों में उत्सव का माहौल रहा। शाम को पूजा के बाद सभी को चंद्रमा निकलने का इंतजार रहा। चंद्रमा के दर्शन होने के बाद महिलाओं ने छलनी से चांद और पति का चेहरा देखकर अर्घ्य दिया।