फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   marpeet

Noida News: वीडियो विवाद पहुंचा कोर्ट, एक साल बाद इंसाफ ने दी दस्तक

Mon, 15 Sep 2025 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
marpeet
वीडियो बनाने का विरोध करने पर परिवार के साथ की थी मारपीट, कोर्ट के आदेश पर 5 पर केस दर्ज
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली में एक व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद और अज्ञात के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि एक आरोपी उसकी वीडियो बना रहा था। जब उसने विरोध किया तो गाली गलौज कर पत्थर से हमला कर दिया। पत्नी के साथ बैड टच का भी आरोप लगाया। पुलिस से शिकायत की, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


ग्रेनो वेस्ट की पंचशील हायनिश सोसाइटी निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि 19 नवंबर, 2023 की रात करीब 9 बजे वो अपने दो दोस्त विनीत सिंह व अमित कुमार के साथ खड़े होकर बात कर रहा था। तभी वहां सोसाइटी निवासी नितिन शुक्ला आया और अपने फोन से उनकी वीडियो बनाने लगा। उन्होंने इसका विरोध किया तो वो गाली गलौज करने लगा और आवाज लगाकर अपने घर के सदस्यों को भी बुला लिया। आरोप है कि सभी ने वहां आकर उसके और दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी नितिन ने पत्थर उठाकर मारा। जिससे उसके सीधे पैर की हड्डी टूट गई। शोर सुनकर उसकी पत्नी और अन्य लोग भी वहां आ गए। आरोप है कि आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज कर बदतमीजी की और बेड टच भी किया। घटना का वीडियो भी उनके पास है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस जांच करने की बात करती रही। मामला दर्ज नहीं किया गया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी नितिन शुक्ला, उसकी पत्नी भाग्यश्री शुक्ला, बीके शुक्ला, मिथिलेश शुक्ला व शिखा शुक्ला समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed