फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Markets come alive with the festive spirit of the occasion celebrating marital bliss

Noida News: सुहाग के पर्व की रौनक से गुलजार हुए बाजार

Mon, 26 Oct 2026 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Markets come alive with the festive spirit of the occasion celebrating marital bliss
ग्रेटर नोएडा के जगतफार्म बाजार में करवा चौथ को लेकर सजीं दुकानें। संवाद
करवा चौथ पर छलकेगा प्यार और सुहाग का रंग, चांद के दीदार के लिए महिलाओं ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। चांद के दीदार का इंतजार, हाथों में खनकती चूड़ियां और पति की लंबी उम्र की कामना, यही ध्येय है करवाचौथ के व्रत का। त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में सुहाग और शृंगार का रंग चढ़ने लगा है। महिलाएं त्योहार की तैयारियों के लिए खरीदारी में जुटी हैं। कोई रंग-बिरंगी चूड़ियां पसंद कर रहा है तो कोई पूजा के लिए खूबसूरत करवा और सजी हुई थालियां खरीद रही हैं। रामपुर से लेकर जगत फार्म तक बाजारों में त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी है। दुकानों पर सजे शृंगार के सामान और आकर्षक पूजा की थालियां महिलाओं को अपनी ओर खींच रही हैं।


40 रुपये से बिक रहा है करवा
जगतफार्म में दो जगह दुकान लगाने वाली पूजा ने बताया कि बाजार में करवा चौथ की पूजा के लिए सामान्य और सजावटी, दोनों तरह के करवा उपलब्ध हैं। सामान्य करवा की कीमत 40 से 50 रुपये है, जबकि सजावटी करवा 100 से 150 रुपये तक मिल रहा है। इसके अलावा रेशमी कपड़े और बारीक डिजाइन से सजी पूजा की थालियां भी महिलाओं को पसंद आ रही हैं। इनकी कीमत करीब 300 से 700 रुपये तक है। पूजा ने बताया कि अलग-अलग डिजाइन और कीमतों के विकल्प उपलब्ध होने से महिलाएं आसानी से खरीदारी कर पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed