फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna Expressway Accident Today: Many Injured And Died In A Major Road Accident On Yamuna Expressway Noida Zero Point

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, वाहन से टकराई अफ्रीकी नागरिकों की कार, दो की मौत

Sun, 24 Oct 2021 10:39 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 24 Oct 2021 10:39 AM IST
सार

Yamuna Expressway Road Accident: जीरो प्वाइंट से करीब पांच किलोमीटर दूर खड़े एक वाहन से अफ्रीकी नागरिकों की कार टकरा गई। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन
Yamuna Expressway Accident Today: Many Injured And Died In A Major Road Accident On Yamuna Expressway Noida Zero Point
दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रैवलर बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक्सप्रेस-वे पर खड़े एक ट्रैवलर में तेज रफ्तार कार जा टकराई। हादसे में ट्रैवलर से उतरकर खड़े दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैवलर सवार एक अन्य युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती हादसे में जान गंवाने वाले युवक की बहन है। वहीं, कार में सवार रिपब्लिक ऑफ कांगो निवासी तीन यात्री समेत चार लोग घायल हो गए, इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे कर्मियों ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए वाहनों से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। कार सवार विदेशी ग्रेनो की एक सोसाइटी में रहते हैं और घूमने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे पर निकले थे।

विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी नौ यात्री दिल्ली घूमने के लिए आए थे। दिल्ली से आगरा जाने के लिए उन्होंने 12 सीटर ट्रैवलर बुक कराया था। रविवार सुबह ट्रैवलर से आगरा जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस-वे पर जीरो प्वाइंट से पांच किमी आगे जाने पर ट्रैवलर में तकनीकी खामी आने के बाद वाहन वहीं रोक देना पड़ा। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार उससे जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ट्रैवलर से उतर कर यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़े पश्चिम बंगाल निवासी दो यात्री स्वप्न भट्टाचार्य (56) और साहिब मंडल (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। ट्रैवलर सात अन्य लोग भी चोटिल हो गए। इनमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा कार में रिपब्लिक ऑफ कांगो के नागरिक जॉल, लूसी और ट्रैवलर वाहन सवार स्नेहा मंडल समेत चार लोग घायल हो गए। स्नेहा साहिब मंडल की बहन है और उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। कार सवार घायल क्षतिग्रस्त हुई कार में फंस गए थे, उन्होंने बमुश्किल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। 

तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण, यातायात हुआ बाधित  
हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित हुआ। रास्ते से जा रहे अन्य वाहन सवार हादसा स्थल पर पहुंचकर एकत्रित हो गए। कुछ लोगों ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों को बाहर निकालने में भी मदद की। पुलिस ने बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे खड़ा करा कर यातायात सुचारु कराया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण वाहन का एक्सप्रेस-वे पर खड़ा होना और दूसरी कार का तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है। 

कार ने रेस्क्यू वाहन में भी मारी थी टक्कर
पुलिस के मुताबिक, हादसा स्थल से एक किमी पहले यमुना एक्सप्रेस-वे का रेस्क्यू वाहन खड़ा था। हादसे से पहले कांगो नागरिकों की कार ने इस वाहन में भी साइड से टक्कर मारी थी। हालांकि टक्कर मामूली थी, इसमें कोई क्षति नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed