फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mantra given to people for health through yoga

लोगों को योग से निरोग का दिया मंत्र

Sun, 05 Jun 2022 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Mantra given to people for health through yoga
नूंह, फिरोजपुर नमक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं को योग करवाते आचार्य राजेश। - फोटो : Mewat
नूंह। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नूंह खंड के गांव फिरोजपुर नमक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय योग शिविर लगाया गया। इस दौरान आचार्य राजेश ने ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन, कटि आसन, अर्ध चक्रासन, अनुलोम-विलोम और प्राणायाम कराया। साथ ही योग से निरोग रहने का मंत्र दिया। उन्होंने बताया कि सभी को योग के साथ अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए।
विज्ञापन

आयुर्वेद बहुत पुरानी पद्धति है, जिसको अपनाकर हम अपना स्वास्थ्य अच्छा रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि भोजन के बाद पानी पीना जहर के समान है। भोजन के एक घंटा पहले घंटा बाद पानी पिएं। भोजन के बाद दही, दूध और छाछ का सेवन करें। ठंडा पानी कभी न पिएं। पानी हमेशा बैठकर पिएं। बोतलबंद, पैकेट बंद, डिब्बा बंद सामान न खाएं। मौसम के अनुकूल फल और सब्जियों का सेवन करें ताकि लंबे समय तक स्वस्थ रह सकें। इस मौके पर आयुर्वेदिक विभाग के डॉ. असलम अली ने कहा कि हमारे ग्रंथों में योग और आयुर्वेद का उल्लेख है। इस मौके पर मुख्य रूप से सुनैना, सरिता, सुनीता, सीमा, चेतना और मंजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed