Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MAINPURI NEWS MANDI ROAD JAM

Noida News: मंडी में धान की रिकार्ड आवक से जाम, पुलिस को संभालनी पड़ी व्यवस्था

Thu, 16 Oct 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS MANDI ROAD JAM
फोटो 31 घिरोर करहल मार्ग पर लगा जाम। संवाद - फोटो : shrinagar news
मैनपुरी। पिछले दो दिन से मंडी में रिकाॅर्ड धान की आवक हो रही है। इससे मंडी परिसर में जाम के हालात बने हुए हैं। मंडी के अंदर और बाहर शहर के प्रमुख मार्गों पर बुधवार को जाम के हालात रहे। मंडी के अंदर और बाहर बिगड़ी व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से मौसम साफ हुआ तो मंडी में धान की आवक बढ़ गई। आवक बढ़ने के कारण मंडी से व्यापारी खरीदे गए धान का उठान नहीं कर पा रहे हैं। मंडी में धान जमा है। बुधवार को सुबह चार बजे से ही मंडी में धान से लदे ट्रैक्टर पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह सात बजे तक मंडी के पास आगरा रोड, आगरा बाईपास रोड पर वाहनों की तीन से चार किलोमीटर लंबी तक लाइनें लग गईं। सुबह सात बजे से देर शाम तक मंडी के आस-पास जाम के हालात थे। मंडी सचिव मनोज कुमार को जाम की जानकारी पुलिस को देनी पड़ी। देर शाम पुलिस की मदद से जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

---
अध्यक्ष ने की किसानों से सहयोग की अपील
फूड ग्रेन कमीशन एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने किसानों से मंडी की व्यवस्थाओं को बनाने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को मंडी में किसान धान लेकर न आएं इससे कि व्यापारियों को खरीदा गया धान उठाने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से किसान अपने धान को लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सरकारी खरीद केंद्रों पर 15 दिन बाद भी नहीं शुरू हुई खरीद
एक तरफ जहां मंडी में धान की रिकॉर्ड आवक से अव्यवस्थाएं फैल रहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकारी खरीद केंद्रों पर अभी भी सन्नाटा है। सरकार की ओर से जिले में 3000 मेट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य दिया गया है। धान की कीमत 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। जिले में धान की खरीद के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं। एक अक्तूबर से खरीद शुरू होनी थी लेकिन 15 दिन बाद भी एक भी केंद्र पर धान की खरीद नहीं की गई है। डिप्टी आरएमओ राकेश त्रिपाठी ने बताया कि सरकारी खरीद केंद्रों पर खरीदे गए धान का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किसान के खाते में एक सप्ताह से 15 दिन में करने की व्यवस्था है। पंजीकरण के समय ही किसान का खाता नंबर अभिलेखों में दर्ज कराना होगा। किसान जो खाता नंबर दर्ज कराएंगे उसी खाते में आरटीजीएस के माध्यम से किसान को भुगतान किया जाएगा।

---
किसान नेताओं ने की सचिव से मुलाकात
भारतीय किसान यूनियन (भानु) की टीम ने किसानों के धान के रेट वृद्दि के लिए मंडी सचिव से बात की और कहा कि किसानों के धान का रेट अलीगढ़ मंडी के रेट पर लिया जाए। सचिव ने आश्वासन दिया है कि दो दिन का समय दिया जाए दो दिन में मंडी का रेट बढ़ाने का पूरा प्रयत्न किया जाएगा और रेट बढ़ेगा भी। इस दौरान राजन चौहान राष्ट्रीय संगठन मंत्री, जिलाध्यक्ष दीपक चौहान, जिला संयोजक देवेंद्र, युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्हैया कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed