फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Main accused arrested in drugs case worth Rs 5600 crore has been in Congress

Noida News: कांग्रेस में रह चुका है 5600 करोड़ की ड्रग्स मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी

Thu, 03 Oct 2024 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Main accused arrested in drugs case worth Rs 5600 crore has been in Congress
पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 2022 को संगठन से निष्कासित किया गया था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली से बुधवार को बरामद 5600 करोड़ रुपये की ड्रग्स मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी तुषार गोयल कांग्रेस व यूथ कांग्रेस में कई पदों पर रह चुका है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तुषार दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई सेल का चेयरपर्सन भी रह चुका है। वह वर्ष 2000 में वह कांग्रेस से जुड़ा था। वहीं, भारतीय युवा कांग्रेस ने बयान जारी कर आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि तुषार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 17 अक्तूबर, 2022 को संगठन से निष्कासित कर दिया गया था। फिलहाल, वह किसी भी मामले में संगठन में सक्रिय नहीं था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्रग्स की खेप दुबई से आई थी। यहां से मुंबई के अलावा कई राज्यों में इसे भेजा जाना था। दुबई में बैठा सरगना वीरू ड्रग्स लेने वालों के नाम तुषार को बताता था। तुषार को यह नहीं पता था कि आगे खेप कहां जानी है। खेप का भुगतान क्रिप्टो करेंसी में होता था। तुषार को वर्ष 2003 में युवा कांग्रेस का महासचिव बनाया गया था। इसके बाद से वह कांग्रेस का कार्यकर्ता व नेता बना हुआ था। ड्रग्स सिंडिकेट के तार दुबई के वीरू से जुड़े हैं। वीरू कई देशों में ड्रग्स की आपूर्ति करता है। दुबई डी कंपनी का एक सेफ जोन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed