फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mahant Narendra Giri passes away sant samaj and  politicians expressed grief Keshav Prasad Maurya said his contribution never be forgotten

महंत नरेंद्र गिरि: पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक, बोले- संत समाज की अनेक धाराओं को एक साथ जोड़ने में निभाई बड़ी भूमिका

Mon, 20 Sep 2021 08:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 20 Sep 2021 08:27 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि का देहावसान अत्यंत दुखद है। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!!

विज्ञापन
Mahant Narendra Giri passes away sant samaj and  politicians expressed grief Keshav Prasad Maurya said his contribution never be forgotten
पीएम मोदी ने महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर शोक व्यक्त किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का सोमवार को निधन हो गया। उनका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। उनके निधन से संत समाज समेत पूरा देश शोक की लहर में डूब गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि का देहावसान अत्यंत दुखद है। आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति समर्पित रहते हुए उन्होंने संत समाज की अनेक धाराओं को एक साथ जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!!

विज्ञापन


19 सितंबर को उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया था: डिप्टी सीएम
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि महंत नरेंद्र गिरि ने खुदकुशी की होगी, स्तब्ध हूं, निशब्द हूं, आहत हूं, मैं बचपन से उन्हें जानता था, साहस की प्रतिमूर्ति थे, मैंने कल ही सुबह 19 सितंबर को आशीर्वाद प्राप्त किया था। उस समय वह बहुत सामान्य थे, बहुत ही दुखद असहनीय समाचार है। धर्म संस्कृति के लिए उन्होंने जो योगदान दिया है, उसे कभी भूलाया नहीं जा सकता है। अश्रुपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  प्रयागराज: नहीं रहे अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि, सुसाइड नोट में शिष्य पर लगाया परेशान करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि ने योगी सरकार से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि नरेंद्र गिरि जी महाराज के निधन का समाचार बड़ा दुखद है। उन्होंने कहा कि जिन संदिग्ध परिस्थितियों में उनका निधन हुआ है, कोई गहरा षड्यंत्र लगता है। संत समाज के वह बड़े प्रखर और दृढ़ निश्चय सन्यासी थे, वे कभी आत्महत्या नहीं कर सकते। किसी गहरे षड्यंत्र के तहत उनकी हत्या की गई है। उन्होंने योगी सरकार से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें- महंत नरेंद्र गिरि : अपने गुरु की पीएम तक शिकायत लेकर पहुंच गए थे शिष्य आनंद गिरि, गुरु पूर्णिमा पर दर्शन करने भी नहीं आए

अखिलेश यादव ने जताया दुख
महंत के निधन के बाद इस पर प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य नरेंद्र गिरि जी का निधन, अपूरणीय क्षति! ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि।


सीएम योगी ने जताया दुख बताया अपूर्णीय क्षति
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूर्णीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

महंत गिरि की मौत दुखद, जांच की जरूरत: इंद्रेश कुमार
नरेंद्र गिरि की मौत पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने महंत नरेंद्र गिरि की मौत को काफी दुखद एवं विचलित करने वाला बताया। इंद्रेश कुमार ने कहा कि आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति समर्पित रहते हुए महंत गिरि ने संत समाज की अनेक धाराओं को एक साथ जोड़ने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। साथ ही साथ वरिष्ठ आरएसएस नेता ने महंत गिरि की विवादास्पद मौत पर सवाल उठाते हुए जांच कराए जाने की जरूरत बताया।

देश के संतों-महंतों की रक्षा करने में समर्थ नहीं भाजपा सरकार: सुरजेवाला
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दुख जताते हुए कहा कि संतों महंतों की सर्वोच्च संस्था अखाड़ा परिषद के आदरणीय महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि क्या ये आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या? उत्तर प्रदेश भाजपा की ये कैसी सरकार है जो देश के संतों महंतों की रक्षा करने में भी समर्थ नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed