फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Maha Shivaratri is today; *Jalabhishek* (ritual bathing of the deity with water) will begin at dawn.

Noida News: महाशिवरात्रि आज, भोर से होगा जलाभिषेक

Mon, 10 Aug 2026 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Maha Shivaratri is today; *Jalabhishek* (ritual bathing of the deity with water) will begin at dawn.
महाशिवरात्रि आज, भोर से होगा जलाभिषेक
विज्ञापन

-पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने नानकेश्वर महादेव मंदिर मार्ग का किया निरीक्षण
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। कांवड़िये गोमुख और हरिद्वार से गंगाजल लेकर शहर के विभिन्न शिवालयों में जल अर्पित कर रहे हैं। सेक्टर-2 स्थित लाल मंदिर, सेक्टर-44 स्थित छलेरा शिव मंदिर और सेक्टर 14ए स्थित शनि मंदिर समेत अन्य सभी मंदिरों में रात 12 बजे से ही कांवड़ियों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। छलेरा शिव मंदिर के पुजारी शिवम पंडित ने बताया कि भक्तों की अनुमानित भीड़ को देखते हुए जल और पूजा सामग्री की व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि जलाभिषेक का समय सुबह 4:53 बजे से रात्रि एक बजे तक है। मुहूर्त के समय सबसे अधिक भीड़ आने की आशंका है।



नानकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं

रबूपुरा के भाईपुर ब्रह्नान स्थित नानकेश्वर महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधन ने भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने नानकेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर पुलिस चौकियों और कांवड़ियों के सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने भंडारे में भोजन की गुणवत्ता भी जांची। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन




सुरक्षा के लिए आठ सेक्टरों में बांटा गया परिसर

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि नानकेश्वर महादेव मंदिर परिसर को सुरक्षा के लिए आठ सेक्टरों में बांटा गया है। सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात हैं और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। नानकेश्वर महादेव मंदिर में रात 12 बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था, जो मंगलवार को पूरे दिन जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों और शिवभक्तों की सुरक्षा में किसी भी चूक से बचने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed