फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Made frindship with CA on blued app, called him and robbed his car-mobiles

ब्लूड एप पर दोस्ती कर सीए को बुलाया, कार-मोबाइल लूटे

Fri, 06 Aug 2021 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Made frindship with CA on blued app, called him and robbed his car-mobiles
ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दो बदमाशों को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ब्लूड एप पर दोस्ती कर बदमाशों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को मिलने के लिए बुलाकर कार, आईफोन और नकदी लूटी थी। दादूपुर गांव निवासी सीए को लूटने वाले बदमाशों ने मुठभेड़ के बाद पकड़े जाने पर इसका खुलासा किया है। बृहस्पतिवार रात कासना थाना पुलिस की मुठभेड़ में खुर्जा निवासी आशीष सिंह और बुलंदशहर निवासी सचिन चौधरी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि मौके से फरार दो अन्य आरोपियों फलैदा निवासी गौरव और बुलंदशहर निवासी सागर चौधरी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों से लूटी गई कार बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि 31 जुलाई को दादूपुर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश कुमार ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा था कि लिफ्ट मांगकर दो बदमाशों ने उनसे सिरसा गोलचक्कर के निकट तमंचा दिखाकर अल्टो कार, आईफोन और छह हजार रुपये नकदी लूट ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि हाल ही में नरेश कुमार से बदमाशों ने दोस्ती करने वाले एप ब्लूड के जरिये दोस्ती की थी। इसके बाद मिलने के बहाने सिरसा गोलचक्कर के पास बुलाया। इसके बाद तमंचा दिखाकर कार और आईफोन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कार सवार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो डाढ़ा गोलचक्कर के पास बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के घेराबंदी करने पर बदमाश कार से उतरकर भागने लगे। इसी बीच दो बदमाश पैर में गोली लगने से गिर पड़े। जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्जा के पंप से भरवाई सीएनजी, सीसीटीवी में हुए कैद
बदमाशों की लोकेशन खुर्जा मिलने पर पुलिस टीम वहीं भेजी गई थी। वहां सीएनजी पंप से गैस भरवाने के दौरान बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थे। पुलिस के मुताबिक वारदात में दो बदमाश शामिल थे लेकिन पंप पर चार बदमाश दिखाई दिए थे। बृहस्पतिवार रात हुई मुठभेड़ में लूटपाट करने वाले दोनों बदमाशों को ही गोली लगी है। जबकि वारदात के दौरान दो अन्य बदमाश आसपास में थे। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed