{"_id":"6604a9cacaa5eb754a0c2345","slug":"lok-sabha-election-2024-notification-for-voting-in-gautam-buddha-nagar-today-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: गौतमबुद्ध नगर में मतदान के लिए अधिसूचना आज, 26 अप्रैल को होगी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: गौतमबुद्ध नगर में मतदान के लिए अधिसूचना आज, 26 अप्रैल को होगी वोटिंग
Thu, 28 Mar 2024 04:50 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:50 AM IST
सार
दूसरे चरण में यूपी की गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर व बुलंदशहर समेत आठ सीटों के साथ 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निर्वाचन आयोग दूसरे चरण के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी करेगा। इस चरण में यूपी की गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर व बुलंदशहर समेत आठ सीटों के साथ 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन
बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के एक हिस्से में 13 विधानसभा सीटों पर भी इसी चरण में मतदान होगा। इसमें 4 अप्रैल तक नामांकन व 5 अप्रैल को जांच होगी। जम्मू कश्मीर में परचों की जांच 6 अप्रैल को होगी। 8 अप्रैल तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
लोकसभा का कार्यक्रम
पहला चरण: 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा।
दूसरे चरण: 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर मतदान होगा।
तीसरा चरण: सात मई को 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 94 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
चौथा चरण: 13 मई को 10 राज्यों के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
पांचवां चरण: 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर मतदान होगा।
छठा चरण: 25 मई को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा।
सातवां चरण: एक जून को आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा।