{"_id":"6818cd387a40d9c0590c07d7","slug":"little-rewa-won-three-medals-including-gold-in-athleticstranslate-noida-news-c-1-gnd1002-2911079-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नन्हीं रीवा ने एथलेटिक्स में जीते स्वर्ण समेत तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नन्हीं रीवा ने एथलेटिक्स में जीते स्वर्ण समेत तीन पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-- -
नन्हीं रीवा ने एथलेटिक्स में किया बड़ा कारनामा, जीते स्वर्ण समेत तीन पदक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा और सेक्टर-31 निवासी आठ वर्षीय रीवा बरनवाल ने शहर के पाथवेज स्कूल में आयोजित अंतर स्कूल एथलेटिक्स स्कूल ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप गुरूग्राम में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-10 आयु वर्ग में तीन पदक अपने नाम करने में सफल रहीं। उन्होंने 50 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी तरह से स्टैंडिंग लांग जंप में रजत पदक और 80 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। इस चैंपियनशिप में एनसीआर के 11 स्कूल के करीब 260 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें रीवा की उपलब्धि बेहतरीन और बेहद सराहनीय रही। वह मौजूदा समय में गुरुग्राम के ही ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेल का अभ्यास कर रही हैं। उनके कोच सचिन बरनवाल का कहना है कि नोएडा में एथलीटों के लिए सिंथेटिक ट्रैक नहीं होने के कारण खेल प्रतिभाओं को दूसरे प्रदेशों का रुख करना पड़ रहा है। अगर नोएडा शहर में सिंथेटिक ट्रैक उपलब्ध हों तो यहां के खिलाड़ी भी सीमित संसाधनों में और बेहतरीन प्रदर्शन देने में कामयाब हो सकते हैं।