फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   List of 60 centres for UP Board examination released

Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 60 केंद्रों की सूची जारी

Thu, 18 Dec 2025 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
List of 60 centres for UP Board examination released
जिला स्तरीय समिति की ओर से शासन को भेजी गई सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। जिला स्तरीय समिति की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 60 केंद्रों की सूची जारी कर शासन को भेजी गई है। वहीं हाल ही में शिक्षा बोर्ड की ओर से पहले राउंड 59 केंद्रों की सूची जारी की गई थी। इनमें 35 आपत्तियों की निस्तारण करते हुए पांच केंद्रों के नाम हटाकर छह नए स्कूलों के नाम शामिल किए हैं। यूपी बोर्ड की ओर से केंद्रों की फाइनल सूची 30 दिसंबर को जारी की जाएगी।
बीते वर्ष परीक्षा के लिए जिले में कुल 61 केंद्र बनाए गए थे। इस बार यह घटकर 60 रह गई हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है यूपी बोर्ड की ओर से पहले राउंड में जारी की गई सूची में 59 केंद्र बनाए गए थे। वहीं, डीआइओएस कार्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर 35 केंद्रों की आपत्तियों की सुनवाई के बाद पांच केंद्रों के नाम सूची से हटाए गए और छह नए स्कूलों को शामिल किया गया। कुल 60 केंद्रों की सूची बृहस्पतिवार को शासन को भेजी है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश आपत्तियां स्कूलों द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत दूरी पर केंद्र बनाए जाने और पिछले वर्ष के अनुसार इस वर्ष अधिक छात्रों को आवंटित करने को लेकर थीं। इनमें चार आपत्तियों को सही पाए जाने पर संशोधन किया गया। वहीं एक स्कूल का नाम प्रबंधक और प्रधानाचार्य के बीच मुकदमे के कारण सूची से हटाया गया। 17 दिसंबर को इलाहाबाद बोर्ड की टीम जिला स्तरीय समिति से फाइनल सूची अपडेट कर दी गई है। बोर्ड की ओर से 30 दिसंबर को परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed