{"_id":"61a2474c4e568467b674a6c8","slug":"liquor-was-selling-at-a-higher-price-on-contract-arrested-noida-news-noi6181695121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके पर अधिक दाम में बेच रहा था शराब, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके पर अधिक दाम में बेच रहा था शराब, गिरफ्तार
विज्ञापन
नोएडा। शराब के ठेकों पर तय दाम से ज्यादा वसूलने की शिकायतें लगातार जिला प्रशासन के पास पहुंच रही हैं। इस कारण जिलाधिकारी सुहास एलवाई और पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को आबकारी टीम ने ज्यादा दाम लेकर शराब बेचने के आरोप में सेक्टर-63 वाजिदपुर स्थित ठेके के सेल्समैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि वाजिदपुर में विदेशी शराब के ठेके पर ज्यादा दाम वसूलने की शिकायत पर क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ग्राहक बनकर शराब खरीदने पहुंचे तो सेल्समैन ने तय कीमत से अधिक पैसे लेकर शराब दी।
इस पर क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने बुलंदशहर निवासी सेल्समैन मुकेश शर्मा को आईपीसी की धारा-420 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, ठेके के मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री व ओवर रेटिंग को लेकर जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा।