फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Light rain expected from June 15 to 19

Noida News: 15 से 19 जून तक हल्की बारिश के आसार

Tue, 13 Jun 2023 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 08:13 PM IST
विज्ञापन
Light rain expected from June 15 to 19
कई इलाकों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया
विज्ञापन


सर्वाधिक अधिकतम तापमान स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 44.7 डिग्री रहा

------------
40 डिग्री से ऊपर चल रहा तापमान 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती धूप के साथ तेज गर्मी पसीने छुड़ा रही है, लेकिन अब 15 से 19 जून तक हल्की बारिश व तेज हवाएं तेज गर्मी से राहत दिलाएगी। इस दौरान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बारिश की स्थिति बनेगी।

वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। औसत अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.8 व न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन में दूसरी बार इतना अधिक तापमान गया है। इससे पहले 10 जून को तापमान इतना रहा था। मंगलवार को सर्वाधिक गर्म इलाका स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का रहा। यहां अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही ज्यादा रहे। अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 34 डिग्री दर्ज हुआ। पीतमपुरा में तापमान 44.4 व न्यूनतम तापमान 33.7, नजफगढ़ में 44.1 व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंगेशपुर में 43.4, रिज में 42.9, आयानगर में 42.8, जाफरपुर में 42.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे व 35-45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं। प्रादेशिक मौसम विभाग में उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 14 जून को तापमान अधिक रहने के बाद 15 जून से गिरावट शुरू होगी। ऐसा 15 व 16 जून व 18-19 जून को बारिश होने के कारण होगा। इस दौरान तापमान 38-39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री तक रहेगा। 18-19 जून को हल्की बारिश के साथ 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। अभी लू की स्थिति नहीं है। मानक केंद्र सफदरजंग में तापमान 44 डिग्री रहने पर ही लू की स्थिति घोषित की जाती है, लेकिन अभी यहां इतना तापमान नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article