फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lift falls from eighth floor in Noida Sector-125 River Side Tower nine injured

Lift Falls in Noida: सेक्टर-125 रिवर साइड टावर में आठवें मंजिल से गिरी लिफ्ट, 9 इंजीनियर घायल; सात अस्पताल में

Fri, 22 Dec 2023 09:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Dec 2023 09:22 PM IST
सार

 घटना के समय लिफ्ट में कुल नौ इंजीनियर सवार थे। आठवीं फ्लोर से नीचे की तरफ आते ही अचानक झटके के साथ लिफ्ट टूट कर सीधे भूतल पर आ गिरी।

विज्ञापन
Lift falls from eighth floor in Noida Sector-125 River Side Tower nine injured
रिवर साइट टावर में आठवें मंजिल से गिरी लिफ्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-126 थाना के सेक्टर-125 स्थित रिवर साइड टावर की आठवीं मंजिल से लिफ्ट गिरने से नौ लोग घायल हो गए। चार को मामूली चोट आई है जबकि गंभीर रूप से घायल पांच अन्य को पास के जेपी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। लिफ्ट में सवार सभी घायल इरास्मिथ टेक्नोलॉजी नामक आईटी कंपनी के इंजीनियर हैं। घटना शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे की है।

विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार को रिवर साइड टावर स्थित आईटी कंपनी इरास्मिथ टेक्नोलॉजी के कर्मचारी अपना काम खत्म कर शाम कार्यालय से बाहर निकल रहे थे। घटना के समय लिफ्ट में कुल नौ इंजीनियर सवार थे। आठवीं फ्लोर से नीचे की तरफ आते ही अचानक झटके के साथ लिफ्ट टूट कर सीधे भूतल पर आ गिरी। लिफ्ट के टूटते ही लिफ्ट में सवार सभी इंजीनियरों के बीच चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना केयरटेकर और पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस मंगा कर राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। इस हादसे में घायल लोगों को तुरंत जेपी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि सेक्टर-125 में रिवर साइड टावर नाम की एक कॉमर्शियल इमारत है। यहां पर कई आईटी और अन्य कंपनियों के ऑफिस हैं। शाम करीब छह बजे बजे ऑफिस का समय समाप्त होने के बाद जब विभिन्न कंपनियों के कर्मचारी लिफ्ट से नीचे जा रहे थे उसी समय आठवीं मंजिल से लिफ्ट टूटकर भूतल पर पहुंच गई। 

विज्ञापन

इस हादसे में गाजियाबाद के विजयनगर निवासी 22 वर्षीय पीयूष कुमार, क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी 23 वर्षीय अभिषेक कुमार, शाहबेरी निवासी 24 वर्षीय अभिषेक गुप्ता, परी चौक निवासी 28 वर्षीय सौरभ, दिल्ली निवासी रजत शर्मा, सेक्टर-22 निवासी शुभम भारद्वाज, सेक्टर-134 निवासी यशु शर्मा और अभिजीत, सेक्टर- 51 निवासी सागर घायल हो गए। सभी घायल एक ही कंपनी में नौकरी करते हैं। गंभीर रूप से घायल युवकों को आईसीयू में रखा गया है। लिफ्ट गिरने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। देर रात तक घटनास्थल के आसपास लोग मौजूद रहे।

ओवरलोड हो सकती है वजह
पुलिस का कहना है कि प्रथम जांच में पाया गया है कि लिफ्ट के ओवरलोड होने के कारण हादसा हुआ है। हादसे के समय लिफ्ट का तार टूटा और वह एक झटके में नीचे आ गई। इसकी दो वजह हो सकती हैं। पुलिस की टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन कर रही है।

डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि मामले की जांच पुलिस गंभीरता से कर रही है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए दोनों टावर के मेंटीनेंस विभाग में कार्यरत हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है।

लिफ्ट टूटने से हुई थी महिला की मौत 
बीते तीन अगस्त को सेक्टर-137 स्थित पारस टीयरा हाउसिंग सोसाइटी में लिफ्ट टूटने से एक 70 वर्षीय महिला सुशाील देवी की मौत हो गई थी। इसके बाद पूरे शहर में हाउसिंग सोसाइटियों के भीतर लिफ्ट को लेकर काफी नाराजगी थी। सोसाइटी के लोगों ने महिला की मौत मामले में मेंटेनेंस डिपार्टमेंट की लापरवाही बताई थी। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में दर्जनों सोसाइटी में लिफ्ट गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी है। लेकिन इसके रखरखाव समेत लिफ्ट एक्ट की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कुछ सामाजिक संस्थाओं ने लिफ्ट एक्ट लागू करने को लेकर प्रदेश व केंद्र सरकार से भी मांग कर चुकी है।

लिफ्ट एक्ट: प्राधिकरण ने शासन को भेजा मसौदा, शासन लगाएगा मुहर
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आए दिन लिफ्ट के हादसों ने लोगों को डरा दिया है। बीते दिनों काफी हंगामे के बाद नोएडा प्राधिकरण ने लिफ्ट एक्ट का मसौदा शासन को भेज दिया है। शासन में इस पर फैसला होना बाकी है। प्राधिकरण की ओर से इस बाबत कई बार रिमाइंडर भेजा गया है। लेकिन इसकी मंजूरी नहीं मिली है।

बीते दिनों सेक्टर-137 के पारस टियरा में हुए लिफ्ट हादसे में महिला की मौत के बाद जिले में फिर से लिफ्ट एक्ट की चर्चा शुरू हुई थी। शासन से लेकर प्रशासन तक सक्रिय हो गया था। लेकिन अभी मामला पूरी तरह से ठंडे बस्ते में है। प्राधिकरण ने शुरू में कुछ रिमाइंडर भेजे थे। लेकिन अब प्राधिकरण ने भी इस मामले में फॉलोअप लेना छोड़ दिया है। अब सेक्टर-125 के रीवर साइड में शुक्रवार को हादसा हुआ है।

इससे पहले नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने अगस्त में मुख्य सचिव को पत्र लिखकर नोएडा में लिफ्ट एक्ट तैयार कराने का आग्रह किया था। सीईओ की ओर से कहा गया था कि जनहित व प्राधिकरण के हित में लिफ्ट की स्थापना, संचालन व रखरखाव हेतु लिफ्ट एक्ट तैयार कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed