फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   lift accident took place in Paras Tierea Society Noida Sector 137 last night

Noida Lift Accident: 25वें टावर पर लिफ्ट का ब्रेक हुआ फेल, नीचे नहीं तेजी से गई ऊपर, फिर तोड़ डाली छत

Mon, 13 May 2024 11:27 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 13 May 2024 11:27 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बीती रात एक लिफ्ट में बड़ा हादसा हो गया। अचानक लिफ्ट का ब्रेक फेल होने से वह ऊपर की तरफ चली गई। 

विज्ञापन
lift accident took place in Paras Tierea Society Noida Sector 137 last night
नोएडा लिफ्ट हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से सटे नोएडा में एक बार फिर लिफ्ट हादसे का मामला सामने आया है। नोएडा सेक्टर 137 में बनी पारस टियरा सोसायटी में बीती रात एक लिफ्ट हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। इस घटना से बाद पूरी सोसायटी में लोग डरे हुए हैं।

विज्ञापन


पिछली बार 3 अगस्त 2023 की शाम टावर 24 में लिफ्ट में एक वृद्ध महिला की जान गई थी। जिसके चलते महिला के परिवारजनों ने सोसाइटी प्रबंधन एवं लिफ्ट अधिकारियों के खिलाफ सेक्टर 142 थाने में एफआईआर लिखाई थी जिसके चलते सोसाइटी के प्रेसिडेंट श्री रमेश गौतम IPC की धारा 304ए के तहत गिरफ्तार भी हुए थे। उनके अलावा कुल आठ लोगो के खिलाफ पुलिस ने नामजद अभियोग पंजीकृत कर के चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत की थी। उसके बाद से श्री रमेश गौतम और अन्य तीन  अभियुक्त अनंगपाल चौहान, सुखपाल सिंह राणा और नीतू सलार फिलहाल जमानत पर रिहा है़ और इस बड़े हादसे के बाद भी सोसाइटी प्रबंधन के विभिन्न पदों पर आसीन है।
विज्ञापन


12 मई की रात ठीक वैसा ही हादसा पारस टियरा के टावर 25 में हुआ जिसमे तीन लोग दुर्घटना के शिकार हुए जिसमे एक सोसाइटी निवासी मोहन लाल जी थे जिन्होंने आठवी मंजिल से नीचे जाने के लिए लिफ्ट पकड़ी थी। साथ में उस लिफ्ट में दो डेलिवरी बॉयज मौजूद थे जो सामान की डेलिवरी के लिए लिफ्ट में मौजूद थे। लिफ्ट में बैठते ही एक तेज झटका लगा और लिफ्ट नीचे जाने के बजाय तेजी से ऊपर जाते हुए 25 वी मंजिल की छत के जाल को तेजी से तोड़ती हुई आधी छत पे जा के अटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफ्ट में फंसे हुए लोगो की तत्काल सहायता के लिए कोई भी तकनीशियन उनलब्ध नहीं था। सिक्योरिटी गार्ड को लिफ्ट खोलने के बारे में ना कोई जानकारी थी ना ही किसी प्रकार की ट्रैनिंग मिली हुई थी। अंततः लिफ्ट में फंसे एक डेलिवरी बॉय की सूझबूझ से लिफ्ट का दरवाजा अन्दर से खोल कर तीनों लोगो को रेस्क्यू किया गया। किसी भी व्यक्ति को ज्यादा चोट लगने की खबर नहीं है, लेकिन इस हादसे से भय और सदमे की स्थिति में है। लिफ्ट में जो हादसा हुआ उसका तकनीकी कारण बिल्कुल पिछली साल के लिफ्ट हादसे की तरह था, जिसमे काउंटर वैट की केबल टूटने से लिफ्ट तेज गति से नीचे जाने की बजाय तेजी से बिल्डिंग की छत की जाली तोड़ते हुए अटक गई थी।

हादसे के समय पिछली बार की तरह इस बार भी सोसाइटी को अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी मौजूद नहीं थे। पारस टियरा सोसाइटी काफी दुर्दशा में चल रही है, और आए दिन यहां के परेशान निवासी विरोध प्रदर्शन और धरना देते रहते है। यहां ये बताना महत्वपूर्ण है 22 जनवरी 2024 को सोसाइटी की  AOA कार्यकारिणी का एक वर्ष का कार्यकाल कानूनन समाप्त हो चुका है, उसके बावजूद भी बिना चुनाव कराए कालातीत AOA कुर्सी  पे काबिज हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार सोसाइटीज से इसकी कई बार शिकायत की गई और निवासियों द्वारा विधिवत चुनाव कराने की गुहार की गई जिसपे निर्णय लंबित है। एसडीएम सदर के कोर्ट में भी चुनाव के विषय में मामला लंबित है जिस पर 15 तारीखे लगने के बाद भी अभी तक मामला लंबित है। प्रशासन के इस सुस्त रवैए के चलते सोसाइटी के प्रबंधन पे अवैध कालातीत एओए बोर्ड का कब्जा है, जिसके अध्यक्ष श्री रमेश गौतम है, जो पिछले छह साल से सोसाइटी के सभी बैंक अकाउंट्स का संचालन कर रहे है। 

सोसाइटी में करीब 30 करोड़ का सालाना कॉमन एरिया मेंटेनेंस और अन्य शुल्क निवासियों द्वारा एओए के खाते में बिजली के प्रीपेड मीटर द्वारा वसूला जाता है, और नेगेटिव बैलेंस होने पर बिजली काट दी जाती है। इस सभी धन का हिसाब किताब रखने और उसका हिसाब निवासियों को देने की जिम्मेदारी श्री रमेश गौतम की है। लेकिन पिछले पांच वर्षों से सोसाइटी के अकाउंट्स का ऑडिट नहीं हुआ है। इस पर भी  डिप्टी रजिस्ट्रार की कार्यवाही लंबित है। 

एक अप्रैल 2024 से  कालातीत अध्यक्ष श्री रमेश गौतम में बिना किसी जीबीएम की सहमति से सोसाइटी मेंटेनेंस शुल्क में 32 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है, जिसमे सिंकिंग फंड में 400 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए 10 पैसा प्रति स्क्वायर फीट से बढ़ा कर 50 पैसा कर दी है। जिससे निवासियों पर अधिक आर्थिक दबाव आ गया है। यहां ये उल्लेखनीय है को मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने के बाद भी सर्विसेज और उसकी क्वालिटी में कोई सुधार नहीं हुआ है। इस विषय पे भी डेप्युटी रजिस्ट्रार को निवासियों द्वारा शिकायत की गई है जिसपे भी मामला लंबित है। 

12 मई 2024 का लिफ्ट मामला जिसमे टीकेई कंपनी की लिफ्ट लगी है, उसके साथ हुए लिफ्ट मेंटेनेंस एग्रीमेंट की कॉपी भी श्री रमेश गौतम के पास उपलब्ध नहीं है। ज्ञात हो की 26 फरवरी से उत्तर प्रदेश में लिफ्ट अधिनियम 2024 लागू है, परंतु उस एक्ट के तहत अभी तक पारस टियरा का पंजीयन हुआ भी है या नहीं इसकी जानकारी श्री रमेश गौतम द्वारा नहीं दी गई है।


गुस्साए निवासियों द्वारा 12 मई के लिफ्ट हादसे के लिए सोसाइटी प्रबंधन को लापरवाही का जिम्मेदार मानते हुए रमेश गौतम, सुखपाल सिंह राणा, अनंगपाल चौहान एवं अन्य के खिलाफ सेक्टर 142 पुलिस थाना प्रभारी को कल रात तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed