फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   layer attacked in fees dispute

Noida News: लीगल फीस विवाद में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 16 Dec 2025 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
layer attacked in fees dispute
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। लीगल फीस के विवाद को लेकर एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमले का गंभीर मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू की है। साकेत कोर्ट दिल्ली में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता शशांक हरित का कहना है कि वह पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सेक्टर जीटा-सी में रहते हैं। उनके ताऊ ईश्वर चंद हरित के पुत्र मुकुल हरित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट स्थित पाइन टाव में रॉयल फ्रेट लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कार्यालय चलाते हैं। वह कंपनी के डायरेक्टर हैं।

मुकुल हरित ने शशांक हरित को अपनी कंपनी के दिल्ली में चल रहे मामलों में मौखिक रूप से लीगल एडवाइजर नियुक्त किया था। उन्होंने बतौर लीगल एडवाइजर कंपनी के लिए कार्य किया। जिसकी लीगल फीस 3 लाख 75 हजार रुपये का बिल दिया गया। लेकिन मुकुल हरित ने भुगतान से इनकार कर दिया। इसके बाद शशांक हरित ने 4 जून 2025 को थाना साकेत, दिल्ली में मुकुल के खिलाफ लिखित शिकायत दी। शिकायत से नाराज मुकुल और उसके पिता ईश्वर चंद ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। 3 सितंबर 2025 को आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमलावर सोने की चेन छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed