{"_id":"60f1e4ad8ebc3e4dfc76f291","slug":"lawyers-were-on-strike-for-the-second-day-demonstrated-grnoida-news-noi5939772144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे वकील, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे वकील, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। अधिवक्ता से अभद्रता के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के वकील लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर रहे। शुक्रवार को वकीलों ने विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वकील से अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर रविवार तक कार्रवाई नहीं की गई तो वह सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे। वहीं, पुलिस वकील से अभद्रता के आरोप को निराधार बता रही है।
खेड़ा धर्मपुरा गांव निवासी अधिवक्ता का आरोप है कि कुछ दिन पहले छपरौला गांव में उनके भाई की दुकान में चोरी हो गई थी। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। मामले में चोरों की पहचान कर ली गई थी। आरोप है कि मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि मामले में कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए बादलपुर कोतवाली पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता की।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि वकील से अभद्रता के मामले को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर बैठक हुई। बैठक में पुलिस द्वारा वकील से की गई अभद्रता की निंदा की गई और हड़ताल जारी रखने का फैसला किया गया। साथ ही रविवार तक अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने वकील के आरोप को निराधार बताया है। पुलिस के मुताबिक वकील और उसके भाई ने चुपचाप समझौता कर लिया। उधर एक बुजुर्ग ने पुलिस से वकील के खिलाफ शिकायत की है। बुजुर्ग का कहना है कि वकील ने उनसे जबरन खाली स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए और उनकी एक बाइक घर से उठाकर ले गए।