{"_id":"68c87c53807b1f3c3a0177f5","slug":"laughter-show-was-a-hit-with-comedy-presentations-na-news-c-2-1-ali1027-789085-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लाफ्टर शो में हास्य प्रस्तुतियों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लाफ्टर शो में हास्य प्रस्तुतियों की रही धूम
Tue, 16 Sep 2025 02:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
लाफ्टर शो में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
- फोटो : samvad
मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में सोमवार देर शाम लाफ्टर शो का आयोजन किया गया। देर रात तक हास्य प्रस्तुतियों की धूम रही। कार्यक्रम देखने के लिए पंडाल में जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। पंडाल में प्रवेश के लिए मारामारी भी हुई।
कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, बरेली के पूर्व विधायक पप्पू भरतोल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, बब्बी पंडित, सौरभ शर्मा, बंटी भैया व माधव गोयल आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल आंधीवाल ने किया।
वर्षा शर्मा ने अपने अनोखे अंदाज में एंकरिंग की। सिंगर शुभम माही, डी नवीन, मनीषा शर्मा, हर्ष गहलोत राना का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहा। मंच पर हाथरस के कलाकार सोनू ठाकुर ने प्रस्तुति दी। हास्य प्रस्तुतियों की शुरुआत बॉलीवुड एक्टर राजा राना, पंकज मस्ताना व हास्य कवि मणि मधुकर मूसल की ओर से की गई।