फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Larva found in 12 places including City Magistrate's office, notice issued

सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय सहित 12 जगह मिला लार्वा, नोटिस जारी

Wed, 08 Sep 2021 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Larva found in 12 places including City Magistrate's office, notice issued
नोएडा। डेंगू, मलेरिया के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। इसके लिए विभिन्न स्थानों और विभागों में जमा पानी व मच्छरों के लार्वा की जांच हो रही है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय सहित जिले के 12 संस्थानों को लार्वा मिलने के कारण नोटिस भेजा गया है। मलेरिया विभाग ने संबंधित संस्थानों के प्रमुखों को चेतावनी जारी करते हुए नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

सहायक मलेरिया अधिकारी श्रुति शर्मा ने बताया कि जिले में सेक्टर, सोसाइटी व घरों के साथ ही सरकारी संस्थानों व स्कूलों में का निरीक्षण किया जा रहा है। मलेरिया विभाग की टीमें निरीक्षण के दौरान कूलर, पानी की टंकी, गमलों में लार्वा की जांच करती हैं। यह सिलसिला कई दिनों से जारी है। इस दौरान जांच में अलग-अलग समय पर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय, नोएडा स्थित नीलगिरी पब्लिक स्कूल, मानव रचना स्कूल, गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी, तीन औद्योगिक इकाइयां सहित 12 संस्थानों को भी नोटिस भेजा गया है । इन संस्थानों को एक सप्ताह के भीतर लार्वा की समस्या का समाधान कराने के लिए निर्देशित किया गया है। यदि एक सप्ताह बाद निरीक्षण में समस्या बरकरार मिलती है तो इन विभागों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed