{"_id":"69fa0c362c60ec29040c39ec","slug":"landlords-son-n-daughter-in-law-arrested-in-case-of-jumping-noida-news-c-1-noi1095-4246387-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवक-युवती के कूदने के मामले में मकान मालिक के बेटे-बहू हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवक-युवती के कूदने के मामले में मकान मालिक के बेटे-बहू हिरासत में
विज्ञापन
चौड़ा रघुनाथपुर में युवक-युवती ने तीसरी मंजिल से लगाई थी छलांग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चौड़ा रघुनाथपुर गांव में सोमवार सुबह तीन मंजिला बिल्डिंग की छत से युवक-युवती के कूदने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल की व सीसीटीवी फुटेज की जांच की और युवती के बयान लिए। पुलिस की जांच में मकान मालिक के बेटे-बहू की भूमिका संदिग्ध मिली है। चौड़ा रघुनाथपुर गांव में एक मकान की छत से युवक-युवती संदिग्ध हालात में नीचे गिर गए थे। इसमें युवक की मौत हो गई थी और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। युवती का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।
कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस को दोनों के मोबाइल से कुछ संदिग्ध नंबर मिले। इसके बाद उनलोगों से पुलिस ने पूछताछ की तब मकान मालिक के बेटे और बहू की संदिग्ध भूमिका सामने आई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि मामले में गहनता से जांच कराई जा रही है।